Google Pay का Autopay फीचर आपको बार-बार होने वाले पेमेंट्स जैसे रिचार्ज, EMI, बिल और सब्सक्रिप्शन को ऑटोमैटिक तरीके से भरने में हेल्प करता है। यह समय बचाती है और लेट फीस से भी राहत दिलाती है। इसे कभी भी एक्टिवेट, मैनेज या कैंसल कर सकते हैं।

Google Pay Autopay : हर महीने के रिचार्ज, बिल, OTT सब्सक्रिप्शन, EMI और Wi-Fi रिमाइंडर..अगर आप भी इस तरह के नोटिफिकेशनों से तंग आ गए हैं तो अब समय है लाइफ में 'Autopay' सेट करने का। Google Pay ने इस झंझट से छुटकारा दिलाने के लिए एक कमाल का फीचर दिया है, UPI Autopay, जो आपके रिचार्ज, बिल्स और सब्सक्रिप्शन को बिना भूल-चूक समय पर ऑटोमैटिक पेमेंट से पूरा करता है। इसके लिए न रिमाइंडर चाहिए, न OTP और ना ही भागदौड़। सिर्फ एक बार सेट कर दें और हर महीने अपने-आप पेमेंट हो जाएगा। सबसे बड़ी बात अगर कभी मन बदल जाए तो आप इसे चुटकियों में बंद भी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जानिए, कैसे आप Google Pay पर Autopay सेट, मैनेज या हमेशा के लिए बंद कर सकते हैं?

Autopay क्या है और क्यों जरूरी है?

ऑटो-पे एक ऐसा फीचर है, जिसमें आप किसी सर्विस के लिए बार-बार होने वाले पेमेंट को एक बार सेट करके ऑटोमेट कर सकते हैं। इसका मतलब आपको हर बार मैनुअली पेमेंट करने की जरूरत नहीं होती है। इससे आपको लेट फीस से छुटकारा मिल जाता है, ड्यू डेट भूलने का टेंशन खत्म हो जाती है, फाइनेंशियल मैनेजमेंट में आसानी होती है और सब्सक्रिप्शन या सर्विसेज बंद नहीं होती हैं।

Google Pay पर Autopay कैसे सेट करें?

  1. किसी भी सर्विस में पेमेंट करते समय UPI Autopay का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  2. अब एक Autopay रिक्वेस्ट आपके Google Pay ऐप पर भेजी जाएगी।
  3. Google Pay ऐप खोलें, ऊपर राइट साइड अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
  4. अब Autopay ऑप्शन चुनें।
  5. Pending रिक्वेस्ट पर टैप करें और Approve दबाएं।
  6. इसके बाद अपना UPI PIN डालें।
  7. अब आपका Autopay सेट हो जाएगा और हर महीने या जैसा भी शेड्यूल हो पेमेंट अपने आप हो जाएगा।
  8. हर ट्रांजैक्शन से पहले आपको एक नोटिफिकेशन भी मिलेगा।

Google Pay Autopay कैसे मैनेज करें?

  • Google Pay ऐप खोलें।
  • प्रोफाइल आइकन टॉप राइट कॉर्नर पर टैप करें।
  • Autopay पर जाएं।
  • यहां आपको सभी Active, Pending और Cancelled Autopay mandates की लिस्ट दिखेगी।
  • किसी भी एक्टिव Autopay पर टैप करके उसकी डिटेल्स और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री देख सकते हैं।

Google Pay पर Autopay कैसे कैंसल करें?

  • Google Pay ऐप खोलें।
  • प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
  • Autopay ऑप्शन सेलेक्ट करें।
  • लिस्ट से उस Autopay को सेलेक्ट करें जिसे आप बंद करना चाहते हैं।
  • नीचे स्क्रॉल करें और Cancel Autopay पर टैप करें।
  • कन्फर्मेशन मैसेज आने पर Confirm दबाएं।
  • अपना UPI PIN डालें और प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब वह Autopay सर्विस तुरंत बंद हो जाएगी और फ्यूचर में उससे जुड़ा कोई पेमेंट प्रोसेस नहीं होगा।