योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ

Get Yogi Adityanath news in Hindi, Find Yogi Adityanath Latest News on Asianetnews हिंदी

  • All
  • 1069 NEWS
  • 15 PHOTOS
  • 373 VIDEOS
  • 5 WEBSTORIESS
1468 Stories
Asianet Image

जब कैराना में 5 साल की बिटिया से बोले CM Yogi, डरना मत, बाबा के बगल में बैठी हो...गुंडे दूसरी यात्रा पर जाएंगे

Nov 09 2021, 12:31 PM IST
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कैराना (Kairana) में पलायन पीड़ित परिवारों के वापस लौटने पर सोमवार को मुलाकात की। योगी ने कहा कि अब शामली (Shamli) जिले और कैराना कस्बे की स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि हमने तय किया है कि सपा शासन के दौरान हिंसा के शिकार लोगों को मुआवाजा दिया जाएगा और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई मामलों में न्याय मिल भी चुका है। हमारी सरकार बिना किसी तुष्टीकरण के सबका साथ और सबका विकास की नीति पर आगे बढ़ती रहेगी। हम अपराधियों के खिलाफ जीरो टोलरेंस की नीति जारी रखेंगे।
Asianet Image

UP: Yogi Aditynath लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, CM की बात से अयोध्‍या से उतरने की उम्मीदें बढ़ीं

Nov 06 2021, 11:15 AM IST
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (CM Yogi Adityanath) आगामी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) लड़ेंगे। फिलहाल, ये साफ हो गया है। खुद सीएम ने इस सवाल पर तस्‍वीर साफ की है। शुक्रवार को गोरखपुर (Gorakhpur) में योगी ने ऐलान कर दिया कि पार्टी जहां से कहेगी, वे वहां से चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, अब संभावना बढ़ गई है कि योगी अयोध्‍या से चुनाव लड़ सकते हैं। क्योंकि यहां के मौजूदा विधायक भी कह चुके हैं कि सीएम योगी अयोध्या (Ayodhya) से चुनाव लड़ना चाहते हैं तो वह अपनी सीट छोड़ देंगे। फिलहाल, ये भाजपा (BJP) को तय करना है।
Asianet Image

अयोध्या में अनोखी दिवाली: जमीं पर उतरे लाखों तारे,ये हैं अवध के नजारे,तस्वीरों में देखें रामनगरी की अलौकिक छटा

Nov 03 2021, 08:28 PM IST
अयोध्या : भगवान राम की नगरी अयोध्या (ayodhya) में देवलोक उतर आया है। अवध में त्रेतायुग सा नजारा है। दिवाली (diwali 2022) की पूर्व संध्या पर 12 लाख मिट्टी के दीयों से अवध का श्रृंगार किया गया है, जो एक रिकॉर्ड भी है। लेजर लाइट से सजे नगर की छटा देखते ही बन रही है। पहली बार सरयू तट पर 9 लाख दीये प्रज्ज्वलित किए गए हैं। तीन लाख दीये राम नगरी के मठ और मंदिरों में जलाए गए हैं। अयोध्या में यह पांचवा साल है जब दीपोत्सव का आयोजन किया गया है, जो कई मामलों में खास है। तस्वीरों में देखें रामनगरी की अद्भुद, भव्य और अलौकिक दृश्य..
Asianet Image

अवध में राम आएं हैं: मर्यादा पुरुषोत्तम के स्वागत की तैयारी, शोभायात्रा लेकर निकली भक्तों की टोली,देखें झांकी

Nov 03 2021, 02:04 PM IST
अयोध्या : प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या (ayodhya) में भव्य दीपोत्सव (diwali 2021) के लिए राममय हो चुकी है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले नगर में भव्य झांकी यात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में भगवान राम के जीवन के समस्त रूपों में कलाकार विराजमान थे और उनके जीवन की गाथाओं का मंचन करते नजर आए। इस यात्रा को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साकेत पीजी कॉलेज से निकलकर यह यात्रा नयाघाट पहुंचेगी। झांकी में लोक कला के कई रंग देखने को मिले। भक्त नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। तस्वीरों में देखें भगवान राम की झांकी..
Top Stories