अब 9 साल के बच्चे की मां बन चुकी है Complan गर्ल, शादी के बाद सलमान खान संग इस फिल्म में आई नजर
Apr 10 2022, 02:50 PM ISTमुंबई। सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'वॉन्टेड' (Wanted) में काम कर चुकी एक्ट्रेस आयशा टाकिया (Ayesha Takia) 36 साल की हो चुकी हैं। 10 अप्रैल, 1985 को मुंबई में पैदा हुईं आयशा टाकिया के पिता गुजराती हैं, जबकि मां कश्मीरी मुस्लिम। उन्होंने मुंबई में चेम्बूर स्थित सेंट एंथोनी गर्ल्स स्कूल से पढ़ाई की। आयशा ने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ट आर्टिस्ट की थी। महज 13 साल की उम्र में ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वो पहली बार Complan के विज्ञापन में नजर आई थीं। इस ऐड में आयशा टाकिया के साथ शाहिद कपूर भी थे। नहीं चली फिल्में तो बसा लिया घर..