RAJKUMMAR RAO PATRALEKHA WEDDING:ये है राजकुमार राव की दुल्हनिया, कभी एक्टर के बारे में रखती थी इतनी गलत राय
Nov 10 2021, 11:42 AM ISTमुंबई। फिल्म 'बरेली की बर्फी' (Bareilly Ki Barfi) के एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) गर्लफ्रेंड पत्रलेखा (Patralekha) के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की शादी 10 से 12 नवंबर के बीच चंडीगढ़ में होगी। दोनों के फैमिली मेंबर और करीबी दोस्त वेडिंग डेस्टिनेशन पर पहुंच चुके हैं। बता दें कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पिछले 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। राजकुमार के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन पत्रलेखा के बारे में लोगों को कम ही जानकारी है। हम बता रहे हैं राजकुमार राव की होने वाली दुल्हनिया के बारे में।