- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Badhai Do मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग पर Rajkummar Rao-भूमि पेडनेकर ने अतरंगी अंदाज में ली एंट्री, देखें फोटोज
Badhai Do मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग पर Rajkummar Rao-भूमि पेडनेकर ने अतरंगी अंदाज में ली एंट्री, देखें फोटोज
मुंबई. बॉलीवुड की फिल्मों में अब पहले की तरह रोमांटिक लव स्टोरी नहीं दिखाई जा रही है। बल्कि उन मुद्दों पर धड़ल्ले से फिल्में बनाई जा रही हैं जिसके बारे में बात करने पर लोग शर्माते हैं। 'बधाई दो' (Badhai Do) मूवी ऐसे ही सब्जेक्ट पर बनी है जो कल यानी 11 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। राजकुमार राव (Rajkummar Rao)और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) की मूवी की आज स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के पीवीआर में रखी गई। जिसमें दोनों कलाकार बैंड बाजा के साथ पहुंचे। आइए नीचे देखते हैं स्पेशल स्क्रीनिंग की तस्वीरें.....
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
'बधाई दो' मूवी में लेस्बियन और गे विषय को लिया गया है। जिसमें भूमि ने लेस्बियन का किरदार निभाया है। वहीं राजकुमार राव गे की भूमिका में नजर आएंगे। मूवी का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
राजकुमार राव और भूमि स्पेशल स्क्रीनिंग में डांस करते हुए बैंड बाजे के साथ पहुंचे। दोनों की खूब मस्ती करते नजर आएं।
भूमि ने न्यूज प्रिटेंड ड्रेस को इस मौके के लिए चुना था। वहीं, राजकुमार राव रेड टी-शर्ट के साथ व्हाइट जैकेट पहने थे और नीचे न्यूड कलर का पैंट को पेयर किया था।
दोनों काला चश्मा पहन कर अपनी मूवी के गाने पर खूब जमकर थिरके। कोरोना महामारी को देखते हुए पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह मूवी ओटीटी पर रिलीज होगी। लेकिन मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई।
मूवी के ट्रेलर में ही इस बात का खुलासा हो गया है कि दोनों किस किरदार में नजर आने वाले हैं।ट्रेलर में दिखाया गया है कि भूमि पेडनेकर एक स्कूल में फिजिकल एजुकेशन की टीचर है जिसे महिलाएं पसंद है। वह एक लड़की को प्यार भी करती हैं। वहीं परिवार के प्रेशर से परेशान वह एक पुलिसवाले (राजकुमार राव) से शादी करती हैं। कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब यह पता चलता है कि राजकुमार राव भी गे हैं।
दोनों परिवारवालों और समाज को खुश करने के लिए शादी कर लेते हैं। लेकिन फिर इनपर बच्चे पैदा करने का दबाव डाला जाता है। किस तरह वो अपनी डुएल पर्सनैलिटी के सच को दुनिया के सामने लाते हैं। ये इस मूवी में दिखाया गया है।
राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर के अलावा इस मूवी में सीमा पाहवा, लवलीन मिश्रा, नितेश पांडे और शीबा चड्डा नजर आने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी ने की है।
और पढ़ें: