2023 में रिलीज होंगी तमिल सिनेमा की ये 5 बड़ी फ़िल्में, करीब 1000 करोड़ रुपए का लगा है दांव
Dec 19 2022, 07:26 PM ISTएंटरटेनमेंट डेस्क. 2022 में बॉलीवुड की फ़िल्में भले ही धराशायी हुई हों। लेकिन साउथ इंडियन फ़िल्में ना केवल पैन इंडिया में, बल्कि दुनियाभर में छाई रही हैं। कन्नड़ सिनेमा ने 'KGF Chapter 2' जैसी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर दी, जिसने 1278 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया। तेलुगु ने 'RRR' सुपरहिट फिल्म दी, जो 1150 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गई। तमिल सिनेमा भी पीछे नहीं रहा। इसने 'PS-1' और 'विक्रम' जैसी फ़िल्में देकर बॉक्स ऑफिस पर अपना झंडा बुलंद किया। अगर तमिल सिनेमा पर ही फोकस रखें तो अगले साल कई बड़ी फ़िल्में यहां से आने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं अगले साल रिलीज होने जा रही पांच सबसे बड़ी तमिल फिल्मों के बारे में...