पंजाब चुनाव: कांग्रेस ने चन्नी को CM फेस घोषित किया, राहुल गांधी बोले- ये फैसला मेरा नहीं, आप लोगों का है
Feb 06 2022, 01:50 PM ISTलुधियाना के दाखा में आयोजित कांग्रेस की वर्चुअल रैली में राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम फेस घोषित किया। राहुल ने कहा कि जो गरीब को समझे। उसकी भूख समझे। गरीब की घबराहट को समझे, उसे पंजाब की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस बीच, सिद्धू ने चन्नी का हाथ उठाया और ये दिखाने की कोशिश की कि वह चन्नी के साथ हैं।