MI vs RCB Highlights: बेंगलुरु ने मुंबई को उनके घर में रौंदा, 12 रनों से जीता मुकाबला, तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड
Apr 07 2025, 03:58 PM ISTIPL 2025 MI vs RCB Preview, Indian Premier League Hindi: नमस्कार, इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 19वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए हैं। 222 रनों का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस को बेंगलुरु ने दूसरा झटका 38 रन के स्कोर पर दे दिया है। रोहित शर्मा के बाद रायन रिकेलटन 17 बनाकर जोश हेजलवुड के पहले शिकार बने हैं। टीम का स्कोर 4 ओवर के बाद 38/2 है।