• All
  • 66 NEWS
  • 9 PHOTOS
  • 1 VIDEO
  • 8 WEBSTORIESS
85 Stories
Asianet Image

Income tax raid: सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए आयकर के छापे; 'हमको मारो, हमको जिंदा मत छोड़ो'

Dec 31 2021, 01:30 PM IST

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश में अगले साल यानी 2022 में विधानसभा चुनाव(Uttar Pradesh Assembly Elections) होना है। राजनीति प्रहारों के बीच उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग(Income tax department) के छापे देश में चर्चा का विषय बन गए हैं। शुक्रवार को IT ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक और इत्र व्यापारी पुष्पराज जैन पम्पी के ठिकानों पर छापा मारा। ये सपा से MLC भी हैं। उन्होंने 9 नवंबर को विधानसभा चुनाव, 2022 के लिए 22 फूलों से बना समाजवादी इत्र लॉन्च किया था। आईटी की यूपी में 50 से अधिक ठिकानों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी चल रही है। इसमें 7 ठिकाने पुष्पराज के हैं। यानी कन्नौज, कानपुर, नोएडा और हाथरस के ठिकानों पर सर्चिंग जारी है। इसके अलावा इत्र और गुटखा कारोबार से जुड़े अन्य व्यापारियों के यहां भी छापा पड़ा है। आईटी ने कन्नौज के एक और इत्र कारोबारी मोहम्मद याकूब (Mohammad Yakub) के अलावा मलिक परफ्यूम के मालिक मलिक मियां के भी कन्नौज में छापा मारा है। इससे पहले आईटी ने कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के यहां छापा मारा था। जीएसटी इंटेलिजेंस के अनुसार पीयूष जैन ने CGST चोरी के चलते 177 करोड़ रुपए इकट्ठा किए। कर अधिकारियों ने पीयूष जैन के कारोबार पर 31.50 करोड़ रुपए की कर देनदारी और 19.50 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। आयकर के छापे सोशल मीडिया(twitter) पर ट्रेंड में है। आइए देखते हैं कुछ वायरल फोटोज...

Top Stories