President Draupadi Murmu: अयोध्या पहुंचीं राष्ट्रपति ने किए रामलला के दर्शन, सरयू आरती में भी हुईं शामिल -Watch Video

अयोध्या पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा रामलला के दर्शन किए गए। इससे पहले वह हनुमानगढ़ी पहुंचीं और सरयू घाट पर आरती में भी शामिल हुईं। सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद रही।

/ Updated: May 01 2024, 07:53 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इससे पहले उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर पूजा अर्चना की और वह सरयू आरती में भी शामिल हुईं। राष्ट्रपति के रामनगरी अयोध्या आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था वहां पर चाक-चौबंद नजर आईं। काफी संख्या में फोर्स की तैनाती भी वहां पर की गई। सरयू घाट पर राष्ट्रपति के पहुंचने के बाद सभी ओर मंत्रों की गूंज सुनाई दी। 

आपको बता दें कि राष्ट्रपति के अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। यहां से वह अयोध्या धाम के लिए रवाना हुईं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर कई जगहों पर आवागमन भी रोका गया। वहीं घाट पर विशेष सजावट भी इस दौरान देखने को मिली। हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने राष्ट्रपति को चांदी का गदा और राम दरबार और गाय का प्रतिरूप भी भेंट किया।