डेढ़ घंटे में प्रयागराज से दिल्ली! ट्रेन के किराए में लें हवाई सफर का मजा
Prayagaraj to Delhi Cheapest Flight Ticket: बढ़ते कॉम्पिटीशन के चलते एयरलाइन कंपनियों कस्टमर्स को तरह-तरह के ऑफर दे रही हैं। इंडिगो की फ्लाइट में आप प्रयागराज से दिल्ली सिर्फ ट्रेन के किराए में महज 1 घंटे 25 मिनट में पहुंच सकते हैं।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
प्रयागराज से दिल्ली के लिए सबसे सस्ता हवाई सफर
Indigo Airlines कस्टमर्स को सस्ते में हवाई सफर का मौका दे रही है। कंपनी प्रयागराज से दिल्ली की उड़ान के लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आई है।
सिर्फ 3387 रुपए में करें प्रयागराज से दिल्ली का सफर
goibibo की वेबसाइट के मुताबिक, 1 और 8 मई को इंडिगो एयरलाइन्स में प्रयागराज से दिल्ली का किराया महज 3387 रुपए है।
वंदेभारत एक्सप्रेस में कितना है प्रयागराज-दिल्ली का किराया
वहीं, अगर आप प्रयागराज से दिल्ली ट्रेन से जाएंगे तो वंदेभारत का एग्जीक्यूटिव क्लास (EC) का किराया 3000 रुपए है। वहीं, राजधानी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC में आपको 2900 रुपए लगेंगे।
सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पूरा होगा दिल्ली से प्रयागराज का सफर
Indigo की फ्लाइट प्रयागराज से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर टेकऑफ करेगी। वहीं 2 बजकर 15 मिनट पर ये आपको दिल्ली एयरपोर्ट उतार देगी।
फ्लाइट से बचेगा 5 से 6 घंटे का समय
वंदे भारत एक्सप्रेस में प्रयागराज से दिल्ली के लिए साढ़े 6 घंटे लगते हैं। वहीं, राजधानी एक्सप्रेस में 7.20 घंटे का समय लगता है। लेकिन फ्लाइट से आप महज डेढ़ घंटे में प्रयागराज से दिल्ली पहुंच जाएंगे।
Alliance Air का किराया तो महज 2757 रुपए
Indigo के अलावा 1 मई को प्रयागराज से दिल्ली के लिए Alliance Air की फ्लाइट का किराया महज 2757 रुपए है। यानी आप ट्रेन के किराए से भी कम पैसे देकर हवाई सफर का मजा ले सकते हैं।
सिर्फ 1 घंटे 55 मिनट में पहुंचेंगे प्रयागराज से दिल्ली
Alliance Air की फ्लाइट प्रयागराज से दोपहर 1 बजे उड़ान भरेगी। ये आपको 2 बजकर 55 मिनट पर दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ेगी। यानी 1 घंटे 55 मिनट में आप अपना सफर पूरा कर लेंगे।