जनपद मुरादाबाद के थाना मुंडा पांडे क्षेत्र के गांव दौलारी में प्राइमरी पाठशाला को चोरों ने कई बार निशाना बनाया है। स्कूल के अंदर रखा सामान लेकर मौके से फरार हो जाते हैं। जिसकी शिकायत स्कूल प्रबंधक ने थाने में कई मर्तबा लिखित में दी है लेकिन पुलिस को अभी तक कोई भी सफलता प्राप्त नहीं हुई है।
कांग्रेस ने महंगाई के विरोध करने के लिए मोटरसाइकिल पर गैस सिलिंडर रखकर निकले। पुरानी तहसील के सामने सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। बढ़ती महंगाई का विरोध करते हुए केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके नारेबाजी की।
पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने मिलकर बीती रात को अवैध देसी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। रेमा गांव में छापेमारी कर एक मकान से भारी मात्रा में मिलावटी देसी शराब, नकली रैपर और खाली शीशियां बरामद की है।
यूपी के जनपद हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड गांव रूहेरी के निकट चिप्स बनाने वाली फैक्ट्री में किसी अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
यूपी के कानपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक को उसके पड़ोसियों ने इसलिए पीट दिया। क्योंकि उसने घर पर बीजेपी का झंडा लगाया था। इतना ही नहीं युवक को दोबारा ऐसा करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई है।
बसपा जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि साल 2007 में गोकुल और 2012 में गोवर्धन से बसपा के विधायक रह चुके राजकुमार रावत तथा दो अन्य नेताओं-एसके शर्मा व सोन पाल को गुरुवार को पार्टी से निकालने का फैसला लिया गया। हालांकि, उनके निष्कासन की अवधि अभी तय नहीं की गई है।
वीडियो डेस्क। 2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार चैत्र मास के नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसी दिन से हिंदू नववर्ष 2079 की शुरुआत हो रही है। इसी दिन से मां शक्ति की पूजा का विधान है। ऐसे में जानना जरूरी है कि पूजा का शुभ मूर्हत क्या है। कैसे करें घट स्थापना।
उत्तर प्रदेश के कई और जिलों के नाम बदलने की मांग हो चुकी है। इस सूची में गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, गाजीपुर, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अकबरपुर, मुरादाबाद और आजमगढ़, अलीगढ़ और मैनपुरी समेत अन्य जगहों के नाम शामिल हैं।
सत्यव्रत त्रिपाठी के बड़े बेटे धीरज त्रिपाठी ने शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से अपने बेटे आदित्य त्रिपाठी को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल आदित्य को गोरखपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उत्तर प्रदेश में प्रचंड जीत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनात पहली बार अयोध्या में दर्शन करने पहुंचे। अप्रैल की पहली तारीख को योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी और राम लला की दर्शन किया।