जौनपुर में 2 और 6 अप्रैल को नहर में अज्ञात शव बरामद हुए थे। पुलिस ने इस मामले में अनावरण करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों शव की शिनाख्त पति-पत्नी के रूप में हुई थी। गला दबाकर हत्या करने के बाद पत्थर की पटिया के सहारे अभियुक्तों ने दोनों शव को नहर में फेंक दिया था।
हरिद्वार में बने भव्य भागीरथी पर्यटक आवास का उद्घाटन यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में हुआ। यहां पर्यटक आवास में 100 कमरे बने हुए हैं। इसी के साथ कई ऐसी चीजें है जो इसे बेहद खास बना रही हैं।
ललितपुर में पुलिस का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। एक बार फिर पुलिस ने महिला को प्रताड़ित किया है। लेकिन इस बार महिला दरोगा समेत मुंशी शामिल है। दोनों ने महिला को कमरे में बंदकर थर्ड डिग्री दी।
अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर आकार ले रहा है। मंदिर के गर्भगृह को अगले साल के आखिर यानी दिसंबर, 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद से श्रद्धालु गर्भगृह में रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
उन्नाव स्थित गांव नासिरापुर में नवनिर्मित शिव मंदिर के अंदर स्थापित की गई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा व मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने मन्दिर के अंदर जाकर मत्था टेका तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान से मुलाकात के लिए सीतापुर जेल नहीं जाएंगे। उनका कहना है कि अब ये मुलाकात आजम खान के जेल से बाहर आने के बाद ही होगी। इस बीच उन्होंने बीजेपी पर साजिशन आजम को जेल भेजने का आरोप लगाया।
हरदोई के गोपामऊ से बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने विवादित बयान दिया है। उन्होने कहा कि जिसका खाओ, उसका बजाओ। इसी के साथ उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के नारे की जगह दूसरा नारा दिया है।
मस्जिद के सामने आपत्तिजनक वस्तुएं फेंकने वाले तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं। इन सभी पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपियों ने 26 व 27 अप्रैल को दंगा फैलान की कोशिश की थी।
सीतापुर में लापरवाही बरतने वाले 19 शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है। इन शिक्षकों को विभाग की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि उनकी ओर से नोटिस का भी जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद यह फैसला लिया गया है।
ललितपुर में हुई नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने रो-रो कर अपने दर्द को बयां किया है। उन्होंने SHO पर भी गंभीर आरोप लगाये हैं।