उन्नाव के अचलगंज थाना के अंतर्गत चौसन्धा गांव का मामला है, जहां मामूली विवाद के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग के साथ लाठी- डंडे भी चले। लेकिन फायरिंग से एक युवक घायल भी हो गया।
उत्तर प्रदेश में योगी सरकार एक बार फिर प्रदेश भर में भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की कार्य योजना बना चुकी है। वहीं कानपुर में भूमाफियाओं की अब खैर नहीं है। दरअसल कानपुर पुलिस ने भूमाफियाओं की लिस्ट तैयार कर ली है। जल्द इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे जारी रहेगी। इसी के साथ एडवोकेट कमिश्नर को बदलने की मांग वाली याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सर्वे के मद्देनजर भारी मात्रा में फोर्स भी तैनात है।
शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे के बाद आगरा एक्सप्रेस वे पर भी भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादस में छह लोगों की मौके पर मौत हो गई तो वहीं पांच गंभीर रूप से घायल है। कार में सवार परिवार रांची से राजस्थान जा रहे थे।
बिकरु कांड के आरोपित विकास दुबे की 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी जारी है। इसको लेकर सूची भी तैयार कर ली गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मेरठ में एक बार फिर से पुलिस की वर्दी शर्मसार हुई है। मेरठ में महिला एसओ पर एक लाख रूपये लेने का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारी इस पर एक्शन ले सकते है।
उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव को लेकर आयोग ने अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर समीक्षा की। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी. रविशंकर ने कहा कि मीडिया का भी सहयोग लिया जा सकता है।
वीडियो डेस्क। मुरादाबाद के थाना कटघर के क्षेत्र ईदगाह रोड पर ईदगाह के ठीक सामने आदर्श नगर मेन रोड के बाजार में स्थित एक पेंट की दुकान में भीषण आग लग गई। ये इलाका बेहद घनी आबादी का क्षेत्र है। घटना दोपहर 12 बजे के आस पास हुआ।
बांदा के जिला अस्पताल के हाल बेहाल है, जहां कुछ मरीजों को जमीन पर लिटा कर इलाज किया जा रहा है। इस खबर के वायरल होने के बाद अस्पताल के सीएमएस का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि मरीजो की संख्या बढ़ने की वजह से असुविधा हो रही है।
गंगा में नहाने आए कानपुर के सात किशोरों की डूबने से मौत हो गई। गंगा नदी में डूब रहे दोस्त को बचाने के लिए पहुंचे बाकी साथी भी इस हादसे का शिकार हो गए। गोताखोरों ने चार शवों को बाहर निकाला, वहीं तीन को बचाया।