अलीगढ़ में दहेज लोभी पति का खौफनाक चेहरा उस वक्त सामने आया है। जब एक पत्नी ने अपने मायके से दहेज लाने से मना कर दिया। तो जालिम पति ने अपनी पत्नी का रास्ता रोकते हुए उसके ऊपर तेजाब से हमला बोल दिया। इसके बाद तेजाब से झुलसी पत्नी थाने पहुंची और अपने पति के ऊपर तेजाब से हमला करने का आरोप लगाया।
गैंगस्टर विकास दुबे ने अपराध के दम पर बिकरु ही नहीं लखनऊ और कानपुर में भी संपत्तियां बनाई थीं। उसने वर्ष 2010 में पत्नी रिचा दुबे के नाम कानपुर के काकादेव थाना क्षेत्र में हरिहरनाथ कालोनी शास्त्री नगर में एक प्लाट तथा वर्ष 2012 में कल्याणपुर के मिर्जापुर बस्ती में एक कीमती प्लाट खरीदा था।
गोरखपुर में निवेश को लेकर होड़ मची दिख रही है। कंपनियां गोरखपुर नगर निगम से अपने बिजनेस को यहां पर स्टार्ट करने के लिए जमीन की मांग कर रही है। नगर आय़ुक्त का कहना है कि ज्यादा लाभ देने वाली कंपनी के साथ काम करेंगे।
गोरखपुर एम्स को जल्द ही एयर एंबुलेंस मिलेगी। इससे गंभीर मरीजों को राहत मिलेगी। अब दिल्ली जाने में 12 घंटे की बदले 35-40 मिनट लगेंगे।
ससुराल वालों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने थाने के बाहर आत्महत्या की कोशिश की। महिला ने पेट्रोल अपने ऊपर डाला ही नहीं बल्कि पीकर आत्महत्या की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। महिला ने ससुरालीजनों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए।
जालौन में शहर के सार्वजनिक शौचालयों में मुगल शासकों का नाम लिखने के मामले में पुलिस ने आरोपी पेंटर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि इस काम के लिए उसको तीन सौ रुपए दिए गए हैं। वहीं मामले में भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।
राशन कार्ड को लेकर जून से नए नियम लागू करने की तैयारी हो रही है। बताया जा रहा है कि जून से गेंहू कम है औ चावल ज़्यादा दिये जाएंगे।
वीडियो डेस्क। ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण में 26 मई को सुनवाई होनी है। लेकिन उससे पहले ज्ञानवापी से जुड़े तीन बिंदुओं पर वाराणसी सिविल डिविजन कोर्ट में सुनवाई होनी है। विश्व वैदिक सनातन संघ के द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई होगी। जितेंद्र सिंह बिसेन और उनकी पत्नी ने ये याचिका दायर की थी।
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश को एसी कमरों से बाहर लाकर रहेंगे। इसके पीछे उन्होंने कांग्रेस और बसपा का उदाहरण भी दिया है।
लखीमपुर, हरदोई के बाद अब इटावा में सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं दुष्कर्म करने के बाद मासूम की हत्या कर दी। घर से गायब हुई बेटी का शव खेतों में अर्धनग्र अवस्था में मिला जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।