आगरा में कारगिल शहीद की मां ने एडीजी से मदद की गुहार लगाई है। मां का आरोप है कि उनके बेटे के नाम पर मिले पेट्रोल पंप पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं।
लखनऊ में पबजी गेम को लेकर मां की हत्या मामले में पुलिस लगातार पड़ताल में जुटी हुई है। इस बीच नाबालिग बेटे से पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस उसके दोस्तों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।
लिस्ट में उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबीरानी मौर्य और यूपी की पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे दिनेश शर्मा का भी नाम है। बतादें कि लोकसभा उपचुनाव में इस बार कांग्रेस ने पूरी तरह से दूरी बनाई है। रामपुर में कांग्रेस और बसपा से किसी भी पार्टी का सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है।
गंगा दशहरा के उपलक्ष्य में अयोध्या में सरयू का विशेष पूजन किया गया। 125 लीटर दूध से अभिषेक किया तो वहीं 600 मीटर की लंबी चुनरी चढाई गई। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान के साथ सरयू स्नान का विशेष महत्व है।
औरैया जनपद में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया। इस सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार है।
बांदा के एक युवक ने सात साल के प्रेम प्रसंग के बाद केरल की युवती से की शादी की। लेकिन 15वें दिन अचानक युवती बिना किसी से कुछ कहे चली गई। जिससे आहत युवक ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पबजी हत्याकांड में नाबालिग बेटे से दोबारा पूछताछ में कई खुलास हुए है। उसने पुलिस को बताया कि उसने मां को रात दो बजे गोली मारी थी। इतना ही नहीं वह करीब दस घंटे तक अपनी मां को तड़पता हुआ देखता रहा लेकिन बचाने का ख्याल एक भी बार नहीं आया।
हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव चिंतागढ़ी में दहेज को लेकर ससुराल वालों ने युवती को बेहरमी से मार डाला। 20 साल की युवती को बेहद की खौफनाक मौत दी है। मृतक पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर में बीते शुक्रवार को भड़की हिंसा के बाद से आज प्रशासन की हाई अलर्ट पर है। कानपुर समेत राज्य के अन्य शहरों में भी हाई अलर्ट है। चप्पे-चप्पे की निगरानी हो रही है। पूरा शहर छावनी में तब्दील हो गया है। कानपुर में हिंसा के बाद पुलिस आज करीब 150 गलियों पर पैनी नजर बनाए रखेगी।
गुरुवार देर शाम एक बार फिर प्रदेश में आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। जारी की गई सूची के अनुसार, यूपी के 17 आईएएस अफसरों का स्थानांतरण कर अलग अलग जिलों में नई जिम्मेदारी के साथ तैनात किया गया है।