मोगा जिले के पीआरओ प्रभदीप सिंह ने बताया कि सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान उनकी कार को जब्त कर घर भेज दिया गया। घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई होगी।
पहले यह बोला जा रहा था कि डेरा प्रेमी अपनी मर्जी से वोट करेंगे। फिर शनिवार की शाम तक यह बात चलती रही कि कांग्रेस को छोड़ कर कुछ जगह आप तो बाकी जगह बीजेपी और अकाली दल को समर्थन दिया जाएगा। लेकिन, अभी कुछ देर पहले तक एक नया कोडवर्ड भी सामने आ रहा है।
भोजराज गांव के मतदाताओं ने रविदास भवन के पुजारी की हत्या के विरोध में मतदान ना करने का ऐलान किया है। उन्होंने मांग की है कि जब तक पुजारी की हत्या करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती तब तक वोट नहीं देंगे।
अमृतसर (पंजाब). 117 विधानसभा क्षेत्रों वाले पंजाब में आज सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। करोड़ों मतदाता सूबे की नई सरकार चुनने के लिए वोट डाल रहे हैं। लोकतंत्र के इस महापर्व में के दौरान कई वोटिंग बूथ पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि यहां पर त्योहार जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। चुनाव अयोग और जिला प्रशासन ने पोलिंग बूथों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। उनके स्वागत के लिए कई जगह तो रेड कारपेड बिछाया गया है। इतना ही नहीं लड़कियां बुजुर्ग महिलाओं को दूल्हन की तरह चुनरी की छांव देकर बूथ के गेट से कमरे तक ले जा रही हैं। देखिए चुनाव की शानदार तस्वीरें...
गौरतलब है कि डेरा सत्संग ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कई अन्य नेताओं ने मुलाकात की थी।
लाभ सिंह उगोके के मुताबिक, हालत बिगड़ते देखकर हमारे ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ानी चाही तो एक कांग्रेसी वर्कर बोनट पर चढ़ गया और करीब 10-15 मिनट तक बोनट पर ही बैठकर शीशा तोड़ने की कोशिश करता रहा।
वीडियो डेस्क। पंजाब में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। राज्य की सभी 117 सीटों पर मतदान चल रहा है। मतदान के प्रति लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अपने मत का प्रयोग करने के लिए दुल्हन भी वोट डालने पहुंची। 16 श्रृंगार में सज धज कर सुरजीत सिंह की बेटी अर्शप्रीत कौर वोट डालने के लिए पहुंची।
वीडियो डेस्क। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। सुबह से ही वोट डालने वालों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। क्या बुजुर्ग क्या युवा हर कोई अपने मत का प्रयोग करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस कड़ी में बुजुर्ग मतदाता भी पीछे नहीं है। कोई व्हीलचेयर तो कोई बेंत के सहारे पोलिंग बूथ पहुंचा। बुजुर्गों ने वोट डाले। साथ ही साथ ये संदेश भी दिया कि लोकतंत्र के इस पर्व में जरूरी है मत का प्रयोग।
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। राज्य की सभी 117 सीटों पर मतदान चल रहा है। कई जिलों में बंपर वोटिंग देखने को मिल रही है। सुबह 11 बजे तक 17.77% मतदान हो गया था। मतदान के प्रति लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग घरों से निकलकर वोट कर रहे हैं। यहां तक कि दूल्हा-दुल्हन और दिव्यांगजन भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। इनका कहना है कि आज मतदान का काम पहले है। उसके बाद घर के अन्य काम किए जाएंगे। तस्वीरों में देखिए पंजाब का मतदान...
आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने कहा कि ये पंजाब के लिए बहुत बड़ा दिन है। सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि किसी भी दबाव में आकर या लालच में आकर वोट पकड़ाना नहीं है। अपनी मर्जी से वोट करें।