यह सिर्फ एक पेंटिंग नहीं है। यह एक चेतावनी है। इस पेंटिंग को बनाने वाली बच्ची उस वक्त बहुत रोई थी, जब उसके घर के पेड़ काट दिए गए थे। उसने एक ऐसी पेंटिंग बनाई, जिसे गूगल ने डूडल में जगह दी। जानिए पूरा मामला...
बीएचयू ने एक बयान में कहा कि प्रशासन ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि चयन समिति ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों के अनुसार सर्वसम्मति से उक्त उम्मीदवार के चयन की अनुशंसा की है।
अयोध्या की तपस्वी छावनी के महंत परमहंस ने मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। शुक्रवार महंत परमहंस ने अपना एक वीडियो जारी कर कहा कि नृत्य गोपाल दास उनकी हत्या का संकल्प ले चुके हैं, जब तक उन्हें केंद्रीय सुरक्षा नहीं मिल जाती तब तक वह वापस नहीं लौटेंगे।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे एक बार फिर अपना आपा खो बैठे। बक्सर पहुंचे मंत्री आंदोलकारियों पर भड़क उठे। चौबे ने आंदोलनकारियों के पोस्टर फाड़ दिए। इससे एक युवक मंत्रीजी से नाराज हो उठा। उसने भी मंत्रीजी को खरी-खरी सुना दी।
यूपी के आगरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने दोस्त को फिरौती के लिए अगवा किया। उसके बाद उसकी लाश के टुकड़े टुकड़े कर कुकर में पका दिया। यही नहीं, कुछ अंग को काटकर नाले में बहा दिया।
जानकारी के मुताबिक, जगमेल का 21 सितंबर को रिंकू के साथ विवाद हुआ था। मामले में कुल चार आरोपी हैं जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली किसी से छुपी हुई नहीं है,अक्सर अपने कारनामों के चलते चर्चा में रहने वाली उत्तर प्रदेश की खाकी का एक अलग चेहरा अमरोहा जनपद में सामने आया है। दरअसल अमरोहा के हसनपुर में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यूपी पुलिस अब पंडित बन लोगों की शादी भी करवा रही है। मामला यूपी के अमरोहा जिले का है। यहां के हसनपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया था। इसके लिए 222 जोड़ों ने आवेदन किया था, जिसमें हिन्दू जोड़ों की तादात ज्यादा थी।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनय कटियार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने रामलला के दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामलला का दर्शन करके काफी सुखद अनुभूति मिल रही है
कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाने के गांव बैरागीपट्टी स्थित मस्जिद में बारूद विस्फोट के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने मामले के मास्टरमाइंड कुबुद्दीन को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है