इस घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची के साथ खेल रहा पड़ोस का बच्चा उसके परिजनों को सूचना देने पहुंचा। बच्चे ने बताया कि एक अज्ञात युवक मासूम को कहीं ले गया है, जिसकी सूचना पाकर मासूम के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस को जानकारी दी कि वह अल्पसंख्यक समुदाय से है। उसका पति किसी मामले में जेल में है। बेटी की शादी को लेकर वह परेशान थी। इसे लेकर वह पिछले साल कैंटोमेंट स्थित एक बाबा के मजार पर पहुंची। वहां दशाश्वमेध की एक महिला महिमा से मुलाकात हुई तो उसने बेटी की शादी कराने का भरोसा दिया था।
महज एक रूपये में गरीब मरीजों का इलाज करने को लेकर पश्चिम बंगाल के बोलपुर के बाशिंदों के बीच ‘एक टकार डॉक्टर’ के रूप में चर्चित डॉ सुशोवन बनर्जी ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने जाने पर शनिवार को इसका श्रेय उन लोगों को दिया ‘जिनके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया।
भोपाल. गैस त्रासदी पीड़ितों की आवाज कहे जाने वाले अब्दुल जब्बार खान को सरकार ने पद्मश्री देने की घोषणा की तो उनकी पत्नी सायरा बानो की आखों में आंसू थे। सालों का दर्द थोड़ी खुशी और थोड़े अफसोस के रूप में बाहर आ रहा था। जब उनसे इस बात को लेकर पूछा गया तो उन्होंने रोते हुए कहा कि अगर वो होते तो साथ में जाकर पुरस्कार लेते। अब्दुल जब्बार खुद गैस से पीड़ित थे और उन्होंने अपने परिवार के कई सदस्यों को इस हादसे में गंवा दिया था।
71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने परेड के बाद बुलेट पर कमांडो के पीछे खड़े होकर ग्राउंड का चक्कर लगाया और जनता का अभिवादन स्वीकार किया।
बिहार में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी 16 साल की बेटी की हत्या कर दी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में ‘श्रीराम मंदिर’ निर्माण के जरिए ‘राष्ट्र मंदिर’ बनाना चाहते हैं। बता दें कि सीएम एक कार्यक्रम में सवालों के जवाब दे रहे थे।
जोधपुर के एम्स ने देश में इस तरह का पहला सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया, जहां 6 दिन के जुड़वां बच्चों को अलग किया। 3.30 घंटे चली इस सर्जरी के लिए करीब 34 डॉक्टरों की टीम बनाई गई थी।
उत्तर प्रदेश में दिल को झकझोर देने वाला एक ऐसा वाक्या सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटा अपनी 90 वर्षीय बुजुर्ग मां के लिए जानवर बन गया और उसको एक कमरे में बंद करके चला गया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि यह साधु संतों का देश है। यह सपेरों का देश है। इनके पास घर नहीं है। खेत नहीं। इनके पास सांप थे तो वो भी सुप्रीम कोर्ट ने छीन लिए अब इनके पास बीन बची है। पुलिस इन्हें लाठी दिखा रही है। चम्बल और यमुना किनारे रहने वाले लोग कागज नहीं दिखाएंगे।