रांची के सीनियर वकील राजीव कुमार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को बंगाल से रांची आई पुलिस की डिटेक्टिव टीम ने उनके दो जगहों पर रेड करके कई अहम सबूत बरामद किए है। उनके इस काम में झारखंज पुलिस भी साथ रही...
मुरादाबाद जिले के कुंदरकी ब्लॉक के गांव गुररे में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक प्राथमिक विद्यालय में लापरवाही की बड़ी घटना सामने आई है। एक बच्ची क्लास में सो रही थी और अध्यापकों ने ध्यान ही नहीं दिया। स्कूल को बंद कर स्कूल स्टाफ घर चले गए।
झारखंड की राजधानी रांची में एक लेडी कांस्टेबल की स्कूटी में एक ऑटों ड्रायवर ने टक्कर मार दी, जिसके कारण महिला आरक्षी गिर पड़ी। इसके बाद महिलाा पुलिसकर्मी ने जमकर आरोपी ऑटो चालक पर थप्पड़ बरसाए। साथ ही ट्रैफिक पुलिस बुलाकर थाने लेजाकर उसका मेडिकल भी कराया..
गोंडा के जिला प्रशासनिक अधिकारी हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों में जुट गए हैं। जिले के सभी स्वयं सहायता समूह को एक लक्ष्य दिया गया है कि 10 अगस्त से पहले महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगे झंडे को बनाकर अपने संबंधित ब्लाक के प्रशासनिक अधिकारी को सौंप देंगी।
बीएचयू के छात्रों ने आज सिंह द्वार पर बीएचयू प्रशासन का पुतला फूंका छात्रों का कहना था कि उमंग फार्मेसी के धांधली को लेकर हमने विश्वविद्यालय को ज्ञापन दिया था लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की। जिससे नाराज होकर आज हमने विश्वविद्यालय प्रशासन का पुतला फूंका छात्रों ने कहा गर्भ सुधारे प्रशासन जल्द उमंग फार्मेसी ऊपर कोई बड़ी कार्रवाई नहीं करती है तब तक हमारा आंदोलन विद्यालय प्रशासन के खिलाफ चलता रहेगा।
राजस्थान में हुए सड़क हादसे में एक राज्य की रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में दो वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें एक मां की मौके पर ही मौत हो गई तो बेटी को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया है। घटना के बाद आरोपी ड्रायवर-कंडक्टर चालू हालात में बस छोड़कर फरार हो गए....
राजस्थान के जयपुर में 5 अगस्त के दिन पुलिस से भिड़ गए बदमाश, कनपटी पर तानी बंदूक। उसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में बदमाशों को सिखाया सबक। रास्ते से निकलने वाले लोग फाइट सीन का बनाने लगे वीडियो...
वृंदावन में भगवान बांके बिहारी मंदिर में देशभर से 10 हजार राखियां आ चुकी हैं। महाराष्ट्र के पुणे से भी एक अनूठी राखी आई है। राखी के साथ कलावा, रोली, चावल, मेवा के अलावा दो रेनकोट भी हैं। साथ में एक चिट्ठी भी है, जो ठाकुरजी के लिए लिखी गई है।
अखिलेश ने कहा कि आपको याद होगा कि कासगंज में भाजपा के लोगों ने तिरंगा यात्रा के नाम पर हिन्दू मुस्लिम का दंगा करवाया था। भारतीय जनता पार्टी जिस संगठन से निकली है उसने कभी तिरंगा नही फहराया। आप सबसे बड़ा तिरंगा देखोगे तो यह जनेश्वर मिश्र पार्क में लगा है।
झारखंड के सरायकेला में दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां दो साल के मासूम के रोने पर गुस्सा होते हुए, उसके फूफा ने मासूम का गला रेत कर जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को अऱेस्ट कर लिया है। वहीं लोगों का कहना है कि आरोपी विक्षिप्त है....