बंगाल की खाड़ी पर बन रहे चक्रवात को देखते हुए देश के कई राज्यों में फिर आंधी-बारिश की संभावना जताई जा रही है। अभी जम्मू-कश्मीर और तमिलनाडु को छोड़कर कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।
पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले की कार से कथित तौर पर एक साइकिल सवार के टकरा जाने से एक मौत हो गई। हालांकि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है।
यूपी निकाय चुनाव 2023 (UP Nikay Chunav 2023) में मतदाता सूची में गड़बड़ी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। निकाय चुनाव में मतदान के दौरान 48 बच्चों के पिता का एक ही नाम रामकमल दास सामने आया, तो सुनने वाले हर शख्स ने अपना सिर पकड़ लिया।
मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। इसके चलते कांग्रेस और भाजपा ने अपनी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ग्वालियर- चंबल में एक्टिव हो गए है। साध्वी ऋतंभरा से मिला आशीर्वाद।
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को रेप करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है। आरोपी एक युवती को शादी का झांसा देकर 4 सालों से दुष्कर्म करता रहा। इसके साथ ही उसने कहीं और शादी करने की तैयारी भी कर ली थी।
राजस्थान के जयपुर में 1 मई को हुआ ऑडी कार का दर्दनाक एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि पुलिसवाले और चश्मदीद वह मंजर अभी तक नहीं भूल पा रहे हैं। जिसमें 30 सेंकड के अंदर तीन बेस्ट फ्रेंड सहेलियों की मौत हो गई। मृतकों में एक लड़का भी शामिल है।
बिहार में नक्सली के खिलाफ एक्शन लेने में एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। राज्य के कुख्यात नक्सली रामबाबू को अरेस्ट किया गया है। प्रदेश सरकार ने रामबाबू पर 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। वह 40 से अधिक नक्सल मामलों में वांटेड था।
राजस्थान में साल 2023 के आखिरी महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव जीतने की सारी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को सिरोही जिले में आने की खबरें। जहां बड़ी रैली को संबोंधित करेंगे।
यूपी निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav 2023) के प्रथम चरण की वोटिंग खत्म हो गई है। पहले चरण में कुल 37 जिलों में वोटिंग हुई। 7592 पदों के लिए 44226 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया। इनमें विजयश्री किसे मिलेगी।
बिहार की गठबंधन से बनी सरकार को कोर्ट की तरफ से बड़ा झटका लगा है। बिहार में जनवरी 2023 में चालू हुई जातिगत जनगणना पर पटना हाइकोर्ट ने तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी।