UPSC एग्जाम की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों के लिए कभी झारखंड कैडर-2011 बैच के युवा IAS छवि रंजन आइडल माने जाते थे, अब वे 'विलेन' बनकर उभरे हैं। जमीन घोटाले में गिरफ्तार छवि रंजन को रांची की स्पेशल PMLA कोर्ट ने 6 दिनों की ED रिमांड पर भेज दिया है।
झारखंड से तस्करी करके बेंगलुरु ले जाई गईं 11 लड़कियों को छुड़ाकर 5 मई को रांची पहुंचाया गया। पुलिस के आधिकारिक बयान में कहा गया कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG) पहाड़िया जनजाति से संबंधित नाबालिग टार्गेट पर हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बजरंग दल पर उठा तूफान अब यूपी पहुंच चुका है। कांग्रेस के मेनिस्फेस्टो में बजरंग दल पर बैन लगाने और उसकी तुलना पीएफआई से करने पर यह बवाल मचा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं।
चुनावी साल में राजस्थान में जनता की भलाई के लिए कांग्रेस सरकार ने लगातार कई घोषणाएं की। महंगाई राहत कैंप चल ही रहा है। अब CM अशोक गहलोत ने पशुपालकों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। उनके दुधारू मवेशियों का फ्री में बीमा होगा। खर्च का भार वहन सरकार करेगी।
यूपी के आगरा में शादी समारोह का ऐसा नजारा देखने को मिला, जो आपने कभी नहीं देखा होगा। शादी की रस्मों के बीच अचानक डीजे पर डांस को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के लोगों के बीच बवाल मच गया। मारपीट होने लगी। हंसी खुशी के माहौल के बीच अफरा तफरी मच गई।
वर्तमान में पूरे देश में फटाफट क्रिकेट यानी IPL का क्रेज है। जहां मैदान में हर रोज रोमांचित करने वाले मुकाबले हो रहे हैं। वहीं ग्राउंड के बाहर घरों में बैठ कुछ ऐप की सहायता से नाममात्र की फीस से टीम बनाकर लोग करोड़ों के ईनाम जीत रहे है।
राजस्थान के वन मंत्री हेमाराम चौधरी ने अपने स्वर्गीय बेटे की याद में 30 करोड़ की जमीन खरीदी और दान कर दी। वहीं बहन सुनीता ने अपने भाई वीरेंद्र चौधरी को याद रखने के लिए उसी भूमि पर वीरेंद्र धाम (हॉस्टल) बनवा दिया। जहां बच्चों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा शहर से सामाजिक सौहार्द की सुखद खबर सामने आई है। इलाके की मुस्लिम पार्षद ने ऐसा काम किया है कि लोग उनके काम की तारीफ कर रहे है। साथ ही उन्होंने चुनाव जीतने से पहले जो वादा किया था वह जीत के बाद पूरा किया।
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। वह पार्टी प्रमुख बने रहेंगे। पार्टी की 16 सदस्यीय कोर कमेटी ने शरद पवार के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया था।
बिहार में जातीय जनगणना (Caste Census) पर पटना हाई कोर्ट की अंतरिम रोक के बाद सियासत गरमा गई है। राजद सुप्रीमो लालू यादव ने शुक्रवार को ट्वीट कर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि बहुसंख्यक जनता की मांग जातीय जनगणना है और यह जातीय जनगणना होकर रहेगी।