टीना डाबी और उनके पति आईएएस प्रदीप गवांडे के आंगन में नए मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। दरअसल डाबी दो महीने बाद यानि सितंबर में मां बनने वाली हैं। इसी बीच मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले कलेक्टर टीना ने इमोशनल पोस्ट लिखी। जो चर्चा में बनी है।
राजस्थान के कोटा में 14 साल की बच्ची की खेलकूद के दौरान गलती से गले में रस्सी का फंदा कसने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से परिजन इतने सदमे में हैं कि उन्होंने CCTV फुटेज देखने के बाद पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया।
दिल्ली में यमुना नदी के उफान से हाहाकार मचा हुआ है। आधी से ज्यादा दिल्ली में पानी भर गया है। अब यमुना नदी राजस्थान में रौद्र रूप दिखाने वाली है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए 25 गांव खाली करा लिए हैं। सेना को बुला लिया गया है।
टमाटर इतना लाल हो गया है वह अब गरीबों की थाली से गायब है। टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं। वहीं किसानों की इस साल लॉटरी लगी है। महाराष्ट्र के एक किसान सिर्फ 30 दिन के अंदर करोड़पति बन गए हैं।
हिमाचल में बाढ़ और बारिश के बाद अब भी समस्याएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। किन्नौर से एक वीडियो सामने आया जिसमें पहाड़ों से आफत आती हुई दिखाई दी। लैंडस्लाइड के चलते यहां सड़क फिर से बंद हो गई।
उत्तर प्रदेश के रामपुर की एक अदालत ने आजम खान को हेट स्पीच मामले में दो साल जेल की सजा सुनाई है। यह मामला 2019 का है।
बिहार के गोपालगंज में मोमोज खाने का चैलेंज एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। आशंका जताई जा रही है कि जल्दी-जल्दी बिना चबाए मोमोज खाने के चक्कर में वो उसक सांस की नली में फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रास्ते से दो बहनों को उठाकर उनमें से बड़ी बहन के साथ गैंग रेप की घटना से बवाल मच गया है। सदमे में रेप पीड़िता ने घर जाकर फांसी लगाकर जान देन की कोशिश की।
इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में अजमेर जिला कलेक्टर डॉ भारती दीक्षित ने चुनाव के 4 महीने पहले ही निर्धारित प्रोडक्ट कीमत जारी कर दी है। इससे ज्यादा कोई खर्च नहीं कर सकता है।
राजस्थान के अलवर शहर से सावन में सड़क हादसे हुआ। शायद यह पहला रोड एक्सीडेंट होगा जिसमें कावड़ लेने जा रहे 25 भक्त वाहन के नीचे दबे हो लेकिन किसी की भी जान नहीं गई। वहीं हादसा देख पुलिस बोली लग रहा था कई मौतें हो गई होंगी लेकिन सब बचे।