मध्य प्रदेश में हुई संयुक्त भर्ती परीक्षा (पटवारी परीक्षा) के आए परिणाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। वजह है टॉप 10 में से 7 टॉपर्स ग्वालियर स्थित परीक्षा केंद्र NRI कॉलेज से हैं। सरकार ने अब इसके लिए तथ्यात्मक जानकारी जारी की है।
कुक्षी माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के भूमि-पूजन में बोले मुख्यमंत्री श्री चौहान- 'मेघनाद घाट का होगा विकास, सरदार सरोवर तक चलाया जाएगा क्रूज'। उन्होंने विकास पर्व का शुभारंभ किसान एवं श्रमिक के साथ भूमि-पूजन कर किया।
राजस्थान में बारिश तबाही भी लेकर आई है। जिसके असर से अब तक करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है। वही अगले 1 से डेढ़ महीने मानसून का ज्यादा असर रहेगा ऐसे में प्रशासन और सरकार के पास एक बड़ी चुनौती होगी बारिश में लोगों की भी सुरक्षा करें।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ का कहर जारी है। सोमवार(17 जुलाई) को कुल्लू के कायस गांव में बादल फटने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें 9 गाड़ियां बह गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
ये हैं बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह, जो जेल में हुड़दंग के चलते फिर से मीडिया की सुर्खियों में हैं। बेउर जेल में बंद पूर्व विधायक अनंत सिंह ने अपनी हत्या की आशंका को लेकर समर्थकों के साथ जेल में धरना दिया था।
बारिश में उफनते झरने फिर मौत की वजह बन रहे हैं। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सटे पर्यटन स्थल महादेव पानी में अचानक झरने में आई बाढ़ में बड़ी संख्या में लोग फंस गए। इनमें तीन दोस्त भी शामिल थे। हादसे में एक युवक तेज बहाव में बह गया।
केरल में गैंग रेप का एक चौंकाने वाला केस सामने आया है। 17 साल की एक लड़की से उसे फ्रेंड और जानने वाले दिसंबर, 2022 से लगातार रेप करते आ रहे थे। जून में भी उसके बॉयफ्रेंड ने रेप किया।
भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से दिल्ली जा रही वंदे भारत ट्रेन में 17 जुलाई की सुबह आग लगने की घटना हुई है। यह हादसा मप्र के बीना के पास हुआ, जब लोगों ने कोच नंबर सी-14 के नीचे आग देखी।
NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या पाकिस्तानी हथियार से हुई। इसके लिए हथियार तस्करी कर लाए गए थे।
महंगे टमाटर आम लोगों की पहुंच से दूर हैं, लेकिन इसने किसानों को जरूर मालामाल बना दिया है। गायकर किसान दम्पती ने अपने पास अब उपलब्ध लगभग 4000 क्रेट टमाटर के स्टॉक से ₹3.5 करोड़ कमाने का लक्ष्य रखा है। अब तक वे ₹2.8 करोड़ रुपए कमा चुके हैं।