जोधपुर पुलिस की टीम ने हैंडीक्राफ्ट व्यवसायी से 16 करोड़ 26 लाख की ठगी के मामले में बड़ी सफलत हासिल की है। पुलिस ने व्यापारी को 11 करोड़ रुपये रिफंड भी करवाए हैं। 14 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
राजस्थान की एक बेटी ने बॉलीवुड में नाम कमाया है। जयपुर की रहने वाली निशा पारीक ने फिल्म नॉनस्टॉप धमाल के सिए बॉलीवुड में एंट्री की है। निशा पारीक अब तक जोधा अकबर, क्राइम पेट्रोल समेत 7 टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं।
लालू यादव पत्नी राबड़ी देवी के साथ 10 साल बाद ससुराल पहुंचे तो दामाद के तेवर में नजर आए। उन्होंने कहा कि जब तक गाड़ी तक कोई रिसीव करने के लिए नहीं आएगा तब तक गाड़ी में ही बैठा रहूंगा। बाद में उनके साले आए और लालू को लेकर अंदर गए।
उत्तर भारत के तमाम राज्यों में भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान हैं। इस बीच पंजाब में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाईअलर्ट है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए पंजाब में 26 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
राजस्थान के दौसा जिले में बेखौफ बाइक चोरों ने एक कांस्टेबल के सिर में गोली मार दी और फरार हो गए। कांस्टेबल की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी चोरों की तलाश की जा रही है।
पूरा देश च्रदयान-3 के चांद पर उतरने का इंतजार कर रहा है तो वहीं राजस्थान के जोधपुर में एक महिला ने चांद पर बेटी के लिए प्लॉट भी खरीद लिया है। यह भी कहती हैं कि बेटियों का इतना काबिल बनाएंगी कि वह चांद पर जरूर जाएंगी।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर लगातार प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी कड़ी में काशी के दशाश्वमेघ घाट पर भी स्पेशल गंगा आरती की गई। आरती के दौरान चंद्रयान की सफल लैंडिंग को लेकर मां गंगा से प्रार्थना हुई।
सीडब्ल्यूसी सदस्य बनने के बाद टोंक पहुंचे सचिन पायलट का समर्थकों ने स्वागत किया। इस दौरान पायलट ने नाम न लेते हुए फिर से सीएम गहलोत पर निशाना साधा।
भारत की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में अगले महीने शुरू होने वाली G20 मीटिंग से पहले कारकेड रिहर्सल के लिए विशेष व्यवस्था के कारण कुछ सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी। दिल्ली पुलिस ने 8-10 सितंबर तक पब्लिक होलीडे की सिफारिश की है।
महिला सुरक्षा पर सख्त कदम उठाते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री ने लड़कियों से छेड़खानी करने वाले मनचलों की फोटो थाने में हिस्ट्रीशीटरों के साथ लगाने के निर्देश दिए हैं। ऐसा करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बन जाएगा।