ये तस्वीरें बिहार के गया की हैं, जहां कोई निर्दयी नवजात बच्ची को डस्टबिन में फेंककर चला गया। उसके गले पर प्लास्टिक का फंदा बांधकर मारने की कोशिश की गई थी। बच्ची को दो छात्राओं ने उठाकर अस्पताल पहुंचा, अफसोस उसे बचाया नहीं जा सका।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आज उनके जन्मदिवस पर राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक से शहीद भगत सिंह चौक तक जुटी भीड़ में लोगों ने अभूतपूर्व स्वागत तथा अभिनंदन किया।
राजस्थान की बेटी ने इतिहास रच दिया है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग हिस्सा बनने वाली नागौर जिले की बेटी सुनीता खोखर की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। सभी को राजस्थान की इस बेटी पर गर्व हो रहा है।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश बारिश के चलते लोगों का हाल बेहाल है। कुल्लू जिले में लैंडस्लाइड की वजह से गुरुवार सुबह 30 सेकेंड के अंदर 7 बहुमंजिला इमारतें गिर गईं। वहीं राज्य में 24 घंटे के अंदर 12 लोगों की जान गई है।
65 लोगों की टीम ने 24 घंटे की मेहनत से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के लिए तैयार किया गया स्पेशल केक। केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री के तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई ।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में लैंडस्लाइड के बाद कई मकान के गिरने का वीडियो सामने आया। इस वीडियो को सीएम सुक्खू के द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो को देख लोग हैरान हैं।
दिल्ली में एड्रेस पूछने से भड़की एक महिला ने डिलीवरी बॉय को चाकू मार दिया। यही नहीं, बाद में उग्र महिला ने पुलिस पर भी हमला किया। हालांकि बाद में उसे दबोच लिया गया। मामला दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 का है।
मध्य प्रदेश की चाचौड़ा विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बनाई गईं प्रियंका मीणा खासी लोकप्रियय हैं। उनके पति प्रद्युमन सिंह मीणा IRS अधिकारी हैं और वर्तमान में देश की राजधानी नई दिल्ली में पदस्थ हैं।
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और लैंडस्लाइड्स ने फिर से हाहाकार मचा दिया है। कुल्लू जिले में बारिश के कारण हुए भूस्खलन में कई घर ताश के पत्तों की तरह ढहने की खबर है। यह भयावह घटना कैमरे में कैप्चर हुई है।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्कूल जा रही शिक्षिका पर उसके सिरफिरे आशिक ने तलवार से हमला कर दिया। घटना में महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गुजरात रेफर किया गया है।