NAGINA Lok Sabha Election Result 2024: बीजेपी ने नगीना (SC) सीट पर ओम कुमार, सपा ने मनोज कुमार और बसपा ने सुरेन्द्र पाल सिंह को प्रत्याशी बनाया था। यहां सपा और बीजेपी दोनों के प्रत्याशियों को मात देते हुए चंद्रशेखर रावण ने जीत दर्ज की है।
Kolhapur Lok Sabha Chunav Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महाराष्ट्र की कोल्हापुर सीट पर कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत हुई है। उन्होंने शिंदे गुट की शिवसेना के संजय मांडलिक (Sanjay Sadashivrao Mandlik) बड़े अंतर से यह चुनावा हराया।
RATNAGIRI SINDHUDURG Lok Sabha Election Result 2024: महाराष्ट्र की रत्नागिरी सिंधुदुर्ग सीट की गिनती पूरी हो गई है। परिणाम सामने आ गए हैं। यहां से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Narayan Tatu Rane) चुनाव जीत गए हैं।
MUMBAI NORTH CENTRAL Lok Sabha Election Result 2024: महाराष्ट्र की हाईप्रोफाइल सीट मुंबई नॉर्थ सेंट्रल सीट का परिणाम भी आ गया है। यहां भाजपा प्रत्याशी और जानेमाने वकील उज्जवल निकम को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि कांग्रेस ने यह सीट जीती है।
MORADABAD Lok Sabha Election Result 2024: मुरादाबाद सीट से सपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने बीजेपी कैंडिडेट सर्वेश कुमार को करारी शिकस्त दी है। एक लाख से ज्यादा वोटो से जीतने वाली रूचि वीरा मुरादाबाद से पहली महिला सांसद बनी हैं।
MOHANLALGANJ Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की मोहनलालगंज (SC) सीट पर कौशल किशोर (Kaushal Kishore) को तगड़ा झटका लगा है। यहां उन्हें सपा के आर. के. चौधरी (R K Chaudhary) ने करीब 70,000 वोटों के मार्जिन से हराया है।
MUMBAI NORTH Lok Sabha Election Result 2024: मुंबई नॉर्थ सीट से केंद्रीय मंत्री पी पीयूष गोयल (Piyush Goyal) ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार भूषण पटेल को साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से हराया है।
WARDHA Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए NCP (SCP) नेमहाराष्ट्र की वर्धा सीट जीत ली है। एनसीपी प्रत्याशी पूर्व कांग्रेस MLA अमर काले (Amar Kale) ने भाजपा उम्मीदवार रामदास चंद्रभान तडस को करारी हार दी।
MISRIKH Lok Sabha Election Result 2024:लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी की मिश्रिख (SC) सीट से बीजेपी कैंडिडेट अशोक कुमार रावत (Ashok Kumar Rawat) ने जीत दर्ज की है। उन्हें 475016 वोट मिले हैं।
MIRZAPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) ने उत्तर प्रदेश की मिर्जापुर संसदीय सीट पर अनुप्रिया पटेल (Anupriya Patel) 37810 वोटों से जीत गई हैं।