उत्तर प्रदेश के सभी 80 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के रिजल्ट आ गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से जीत गए हैं। सपा को 37 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा को 33 सीटों पर जीत मिली है।
PILIBHIT Lok Sabha Election Result 2024: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट पर मौजूदा सांसद वरुण गांधी के स्थान पर बीजेपी से खड़े हुए कांग्रेस से आए नेता जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने सपा के भगवत सरन गंगवार को 163878 वोटों से करारी मात दी है।
झारखंड में 14 लोकसभा सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 14 में से 8 सीटों पर जीत मिली है। जेएमएम को 3 सीटों पर जीत मिली है।
छत्तीसगढ़ के 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला हुआ है। भाजपा ने 11 में से 10 सीटों को जीत लिया है।
PHULPUR Lok Sabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने यूपी की फूलपुर सीट पर मौजूदा विधायक प्रवीण पटेल (Praveen Patel) तगड़ी लड़ाई के बाद आखिरकार कमल खिलाने में कामयाब हो गए हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हुई है। मंगलवार को नतीजे आए। भाजपा ने सभी 29 सीटों को जीत लिया है। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला।
बिहार में लोकसभा की 40 सीटों पर चुनाव हुए। 2019 के चुनाव में यहां NDA ने 39 सीटें जीत ली थी। 2024 में NDA को नुकसान हुआ है। JDU और भाजपा को 12-12 सीटों पर जीत मिली है।
राजस्थान के 25 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। यहां भाजपा के सामने अपनी 2019 वाली सफलता दोहराने की चुनौती थी। 2019 में पार्टी ने 25 में से 24 सीटें जीत ली थी। इस बार भाजपा को नुकसान हुआ है।
पंजाब के 13 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस को 7 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली है।
हरियाणा के 10 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा और कांग्रेस तो 5-5 सीटों पर जीत मिली है।