मुरैना में एक 14 साल की बच्ची को पेट दर्द हुआ और अस्पताल ले जाते समय उसने बच्ची को जन्म दिया। बच्ची को पता ही नहीं था कि वो गर्भवती है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को 3 घंटे की पैरोल मिली। कड़ी सुरक्षा के बीच बलवंत सिंह को पैतृक गांव ले जाया गया। 28 सालों से जेल में बंद राजोआना को मौत की सजा सुनाई गई है।
यूपी के मैनपुरी के करहल में वोटिंग के दौरान दलित लड़की की हत्या। परिवार का आरोप- सपा समर्थक ने भाजपा को वोट देने से रोकने पर किया हमला। पुलिस जांच जारी।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से ही वोटिंग जारी है। इस दौरान प्रदेश के दिग्गज नेताओं ने अपने परिवार के साथ डाला वोट। सीएम शिंदे से लेकर उद्धव ठाकरे और फडणवीस तक नजर आए।
केरल उच्च न्यायालय के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया और पूर्व परिवहन मंत्री एंटनी राजू के खिलाफ 1990 के ड्रग्स मामले में आपराधिक कार्यवाही बहाल कर दी। जानें सभी अपडेट।