MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Maharastra

महाराष्ट्र समाचार

फीचर्डउत्तर प्रदेशबिहारझारखंडराजस्थान
महाराष्ट्रहरियाणाछत्तीसगढपंजाबमध्य प्रदेशअन्य राज्यउत्तराखण्डदिल्ली

और खबरें

जल्दबाजी में ट्रेन के साथ घसीटने लगा युवक, गार्ड और RPF के जवान ने  बचाई जिंदगी
01:14
Now Playing
जल्दबाजी में ट्रेन के साथ घसीटने लगा युवक, गार्ड और RPF के जवान ने बचाई जिंदगी

वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर  मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा एक यात्री रेलवे गार्ड और रेलवे सुरक्षा बल के जवान की बदौलत बाल-बाल बच गया। चलती ट्रेन से घसीटते हुए युवक की जान बचाने के चक्कर में एक समय तो रेलवे गार्ड की भी जान पर बन आई, जब वह युवक को खींचने के चक्कर में खुद ही अपना संतुलन खो बैठा. लेकिन उसी रफ्तार से आरपीएफ के जवान ने भी अपनी सूझ-बूझ से यात्री और रेलवे गार्ड को बाहर की तरफ खींच लिया. दोनों को ट्रेन से घसीटने से बचा लिया. इस मामले में रेलवे ने कहा है कि तीनों लोग सुरक्षित हैं।
 

VIDEO:दबे पांव आया तेंदुआ, घर के बाहर सो रहे कुत्ते का यूं किया शिकार
00:45
Now Playing
VIDEO:दबे पांव आया तेंदुआ, घर के बाहर सो रहे कुत्ते का यूं किया शिकार

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक तेंदुए ने घर के बाहर सो रहे पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना लिया। तेंदुए के शिकार का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि रात के सन्नाटे में यह तेंदुआ दबे पांव घर के पास पहुंचता है। इसके बाद तेंदुआ लोहे की बनी बाउंड्री से घर के परिसर में अंदर दाखिल हो जाता है। नजर आ रहा है कि घर के बाहर एक कुत्ता सो रहा है। यह तेंदुआ चुपचाप धीरे-धीरे दबे पांव कुत्ते की तरफ बढ़ता है। कुत्ते के बिल्कुल करीब पहुंचकर यह तेंदुआ अचानक उसपर हमला कर देता है। वीडियो को देखने से ऐसा लगता है कि तेंदुए के एक ही हमले में कुत्ते का काम तमाम हो जाता है। इसके बाद तेंदुआ कुत्ते को अपने जबड़े में दबोच कर दबे पांव वहां से चला जाता है।  यह वीडियो नासिक के भूसे गांव के एक घर का है। वीडियो में नजर आ रहा है कि तेंदुआ, कुत्ते को दबोचने के बाद धीरे-धीरे झाड़ियों की तरफ जाता है और फिर गुम हो जाता है। 

महाराष्ट्र में बन सकती है भाजपा-शिवसेना की सरकार, केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान..बताया नया फार्मूला
महाराष्ट्र में बन सकती है भाजपा-शिवसेना की सरकार, केंद्रीय मंत्री ने दिया बड़ा बयान..बताया नया फार्मूला

रामदास आठवले ने प्रदेश में सत्ता के नए समीकरण की तरफ इशारा करते हुए कहा कि भाजपा और शिवसेना की सरकार में मुख्यमंत्री पद को आधे- आधे कार्यकाल के लिए बांटा जा सकता है। मैंने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की है। जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक में भी इस मामले पर बातचीत की जाएगी।

शरद पवार से मिले प्रशांत किशोर, 4 घंटे चली बातचीत
शरद पवार से मिले प्रशांत किशोर, 4 घंटे चली बातचीत

प्रशांत किशोर अब तक नरेंद्र मोदी, जगन मोहन रेड्डी, कैप्टन अमरिंदर सिंह, ममता बनर्जी और उद्धव ठाकरे की पार्टी के लिए बतौर चुनावी रणनीतिकार काम कर चुके हैं।

IMD की भविष्यवाणी : मुंबई में फिर भारी बारिश की चेतावनी, 1-2 दिन में कई राज्यों में फैल जाएगा मानसून
IMD की भविष्यवाणी : मुंबई में फिर भारी बारिश की चेतावनी, 1-2 दिन में कई राज्यों में फैल जाएगा मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून एक-दो दिनों में देश के कई राज्यों में भारी बारिश करा सकता है। मुंबई में फिर से भारी बारिश की चेतावनी है। यहां केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई सहित देश के तमाम राज्यों में आपदा की स्थिति से निपटने रेलवे को तैयार रहने को कहा है। जानिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी...

मुंबई में बारिश का कहर: एक ही घर के 9 लोगों की मौत, इनमें 6 बच्चे भी..सिर्फ परिवार का मुखिया बचा जिंदा
मुंबई में बारिश का कहर: एक ही घर के 9 लोगों की मौत, इनमें 6 बच्चे भी..सिर्फ परिवार का मुखिया बचा जिंदा

मुंबई (Maharashtra) । मानसून ने दस्तक देने के साथ ही मुंबई वासियों की मुसीबत बढ़ानी शुरू कर दी है। बुधवार देर रात मलाड वेस्ट के मालवानी इलाके में एक चार मंजिला इमारत ढह गई। जिसका मलबा पास के एक घर पर गिरा। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 9 लोग एक ही परिवार के हैं। बता दें कि इस परिवार का एक सदस्य रफी जिंदा बचा हुआ है, जो परिवार के डेढ़ साल के बच्चे के लिए दूध लेने गया था, लेकिन जब वो वापस लौटा तो वहां का नजारा देख बदहवास हो गया। उसे अपनी आंखों पर भी भरोसा नहीं हो रहा था।  

बारिश का कहर: दर्दनाक है 11 लोगों की मौत का ये मंजर, एक-एक कर मलबे से निकल रहीं लाशें
00:56
Now Playing
बारिश का कहर: दर्दनाक है 11 लोगों की मौत का ये मंजर, एक-एक कर मलबे से निकल रहीं लाशें

 वीडियो डेस्क। मानसून की पहली ही भारी बारिश ने मुंबई को दरिया बना दिया। बुधवार देर रात करीब 11.10 बजे मलाड वेस्ट के मालवणी इलाके में एक चार मंजिला इमारत के ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकला। 

मुंबई में इमारत ढहने से मरे 11 लोगों के परिजनों को मिलेगा PM और राज्य सरकार के फंड से 7-7 लाख का मुआवजा
मुंबई में इमारत ढहने से मरे 11 लोगों के परिजनों को मिलेगा PM और राज्य सरकार के फंड से 7-7 लाख का मुआवजा

भारी बारिश के बीच मुंबई के मलाड इलाके में बुधवार देर रात करीब 11.10 बजे 4 मंजिला एक रिहायशी इमारत के ढह जाने से 11 लोगों की मौत हो गई। 16 लोग घायल हैं। इनमें 3 बच्चे भी हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। रेस्क्यू रातभर से जारी है। मलबा हटाने का काम लंबा चलेगा। घटना के समय अकेले बिल्डिंग में ही 20 से अधिक लोग मौजूद थे।

10 तस्वीरों में देखिए पहली ही बारिश में जलमग्न हुई मुंबई, सड़कें बन गईं तालाब..हर तरफ पानी ही पानी
10 तस्वीरों में देखिए पहली ही बारिश में जलमग्न हुई मुंबई, सड़कें बन गईं तालाब..हर तरफ पानी ही पानी

मुंबई. मानसून की मुंबई में एक दिन पहले ही धमाके दार एंट्री हो गई है। सुबह से ही पूरे शहर में तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में जगह-जगह घुटनों तक पानी भर गया है। आलम यह हो गया है कि सड़कें तालाब सी नजर आ रही हैं। लोगों ने सोचा नहीं था कि पहली ही बारिश उनके लिए इतनी मुसीबत लेकर आएगी। लोग बीच रास्ते में फंसे हुए हैं और ट्रैफिक जाम लग गया। भारी बारिश को देखते हुए मुंबई में कई लोकल ट्रेन सेवा को बीच रोक दिया गया है। वहीं BMC और पुलिस विभाग के कर्मचारी सड़कों पर तैनात हैं और रास्ते में फंसे लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। तस्वीरों में देखिए कैसे पहली ही बारिश में थम गई मायानगरी...

1 मिनट के वीडियो में देखिए कैसे बारिश से लबालब हुई मुंबई,  सड़कें, रेलवे ट्रैक सब डूबे
01:40
Now Playing
1 मिनट के वीडियो में देखिए कैसे बारिश से लबालब हुई मुंबई, सड़कें, रेलवे ट्रैक सब डूबे

वीडियो डेस्क। मानसून की पहली बारिश में ही मुंबई की हाल बेहाल हो गया है। लगातार हो रही बारिश में मायानगरी डूबती हुई नजर आ रही है। सड़कें जल मग्न हो गई हैं। ऑटो और बाइक्स डूब हुआ नजर आ रहे हैं। तो वहीं समुद्र में हाईटाइड का खतरा बना हुआ है। मौसम विभाग मुंबई के डिप्टी डायरेक्टर जनरल डॉ. जयंत सरकार ने बताया कि मुंबई में लगातार बारिश हो सकती है। बारिश के खतरे को देखते हुए समुद्र के आसपास का इलाका भी खाली करा लिया गया है। 
 

  • < previous
  • 1
  • 2
  • 3
  • ...
  • 318
  • 319
  • 320
  • 321
  • 322
  • 323
  • 324
  • 325
  • 326
  • ...
  • 479
  • 480
  • 481
  • next >
Top Stories