महानगर में आतंकी गतिविधियों के खतरे की सूचना पर पुलिस ने मकान मालिकों से किरायेदारों की लिस्ट(पुलिस वेरिफिकेशन) मुहैया कराने को कहा है। आशंका है कि विध्वंसक/असामाजिक तत्व रेसीडेंसियल एरिया में छिपने की कोशिश कर सकते हैं।
महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है। जहां जिले के देवला तहसील में एक गांव के किसानों ने अपने गांव को बेचने का फैसला किया है। ग्रामीणों ने इसका प्रस्ताव बनाकर प्रशासन को भेज दिया है।
महाराष्ट्र में इन दिनों प्याज की कीमते किसानों के आंसू निकाल रही है। हालात ये हो गए है कि किसान इससे अपनी लागत तक नहीं निकाल पा रहे है। उचित दाम नहीं मिलने से परेशान किसान विरोध में अपने खेत में खड़ी फसल को जलाने को मजबूर है।
नालासोपारा(ईस्ट) के तुलिंज में शॉप में चोरी रोकने एक महिला ने ऐसा आइडिया अपनाया कि उसमें पड़ोसी की जान चली गई। किराने की दुकान की मालिकन हर रात शॉप जाने से पहले खिड़की के ग्रिल को बंद करने के बाद उसे बिजली के वायर से जोड़ती थी।
अंगूर और प्याज की आधुनिक खेती के लिए पहचाने जाने वाले नासिक को अब होली की रंग बिरंगी मिठाईयां एक नयी पहचान दे रही हैं। अनूठी फूल जैसी संरचना सी दिखने वाली रंगीन 'आभूषण मिठाई' या 'फूल मिठाई' सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं।
महाराष्ट्र के नागपुर से इंस्टाग्राम पर शुरू हुई एक लव स्टोरी का खौफनाक अंजाम सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। यहां 15 साल की लड़की को पहले सोशल मीडिया पर प्यार हुआ, फिर प्रेमी से संबंध बने और वह गर्भवती हो गई। अब बच्ची को जन्म देकर उसे मार डाला।
महाराष्ट्र की एक महिला को ओमान में नौकरी का झांसा देकर सेक्स रैकेट में बेचने के मामले में पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। महिला ठाणे जिले की रहने वाली है। महिला के बदले दो एजेंटों को तीन लाख रुपए मिले थे।
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के मेनडे चौक पर ऐसा हादसा हुआ है। जिसका वीडियो चौंकाने वाला है। यह वीडियो देखकर लोग भौचक्के हैं। अचानक सड़क के एक हिस्से में मूवमेंट होने लगता है और देखते ही देखते सड़क का सीना चीरकर पानी एक तेज धार फूट पड़ती है।
केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री रॉसाहेब दानवे ने कहा है कि मुंबई गोवा रूट पर जल्द वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू होगी। इससे पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। वे कम वक्त में मुंबई से गोवा पहुंच पाएंगे।
मनसे नेता संदीप देशपांडे पर शिवाजी पार्क में हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भांडुप पश्चिम इलाके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 8 टीमों का गठन किया है।