मुम्बई में एक प्रेमी जोड़े ने पहाड़ की चोटी से कूदकर आत्महत्या कर ली। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। पर उनके घर वालों ने शादी पर आपत्ति जताई थी। युवक और युवती जानुपाड़ा में ही रहते थे। नाबालिग युवती छात्रा थी, उसकी उम्र सिर्फ 16 साल थी।
महाराष्ट्र के नासिक जिले में मोटरसाइकिल से बैलेंस बिगड़ने पर इंडियन आर्मी का एक जवान नहर में गिर गया और डूब गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके साथ यात्रा कर रही पत्नी और दो बच्चे बाल-बाल बच गए।
महाराष्ट्र के पुणे से एक एक अजीब मामला सामने आया है। एक 27 वर्षीय महिला ने अपने ससुराल वालों पर जबरन पीरिएड का खून लेने और ‘अघोरी पूजा’ के लिए उसके इस्तेमाल का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि पीरिएड के खून को 50 हजार रुपये में बेचा गया।
भायंदर पूर्व से पश्चिम को जोड़ने वाले पुल से 9 मार्च की शाम गिरकर 21 वर्षीय एक महिला और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वे पुल से कैसे गिरे, किसी ने धक्का दिया या हादसा था, अभी रहस्य बना हुआ है।
दस साल की एक बच्ची ने बहादुर का परिचय देते हुए लुटेरों का विरोध किया और अपनी दादी की चेन छीनने की कोशिश को विफल कर दिया। इस घटना में बुजुर्ग महिला को मामूली चोटें आईं।
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को एकनाथ शिंदे सरकार का पहला बजट पेश किया। बजट में किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है। इसके साथ ही हर वर्ग को साधने के लिए जानिए बजट में क्या घोषणाएं की गई है।
अगर किसी महिला को ओमान में अच्छी जॉब का ऑफर मिला है, तो एक बार एजेंट के बारे में जांच-पड़ताल कर लें। ओमान में नौकरी के बहाने भारतीय महिलाओं को देह व्यापार में धकेलने के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। मुंबई पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह को पकड़ा है।
महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी की गठबंधन एकनाथ शिंदे सरकार आज अपना पहला बजट (Maharashtra Budget 2023) पेश करने जा रही है। जिसे राज्य के डिप्टी सीएम और वित्तमंत्री मंत्री देवेंद्र फडणवीस आज गुरुवार को साल 2023-24 का विधानसभा में पेश करेंगे।
IIT बॉम्बे के 18 वर्षीय छात्र दर्शन सोलंकी की सुसाइड मामले में न्याय की मांग को लेकर हंगामा बढ़ता जा रहा है। इस केस की जांच के लिए गठित पैनल रिपोर्ट पर भी सवाल उठने लगे हैं। दर्शन ने 12 फरवरी को सुसाइड कर लिया था।
होली पर दो कपल के लिए उनका बाथरूम मौत का 'गैस चेम्बर' बन गया। एक हादसा यूपी के गाजियाबाद में हुआ, जबकि दूसरा मुंबई के घाटकोपर में। इससे पिछली होली पर भी ऐसे मामले सामने आए थे। पढ़िए गीजर कैसे बने मौत की वजह?