सार

भिवंडी में एक युवती के साथ उसके पूर्व प्रेमी और उसके दोस्तों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। युवती के किसी और से प्रेम संबंध होने से नाराज पूर्व प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

Maharashtra Woman Gangrape Case: महाराष्ट्र के भिवंडी में 22 साल की महिला के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने अपने पूर्व प्रेमी को छोड़ दिया था। किसी और युवक से उसके प्रेम संबंध बन गए थे। इस बात से नाराज पूर्व प्रेमी ने अपने 5 दोस्तों की मदद से महिला को अगवा कर लिया। इनमें से 4 लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया।

भिवंडी के शांति नगर पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से चार ने महिला के साथ गैंगरेप किया। वहीं, दो ने इस अपराध में बाकी लोगों की मदद की। इस मामले के एक आरोपी को शनिवार तक गिरफ्तार किया जा सका था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला और उसका पूर्व प्रेमी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

कई सालों से पूर्व प्रेमी के साथ रिलेशनशिप में थी महिला

महिला और उसका पूर्व प्रेमी पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में थे। चार महीने पहले उनका रिश्ता टूट गया था। महिला किसी और युवक से प्यार करने लगी थी। इससे नाराज पूर्व प्रेमी ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात पूर्व प्रेमी असलम (बदला हुआ नाम) ने महिला के भाई को बंधक बना लिया। उसे फोन कर अपनी बहन को खास जगह बुलाने के लिए विवश किया।

महिला गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 1:15 बजे निंद से जागी। उसने देखा कि भाई का 15 मिस कॉल है। जब उसने भाई को कॉल बैक किया तो भाई ने बुखार की बात कहकर तय जगह बुलाया।

यह भी पढ़ें- 14 साल की लड़की, 3 रातें और एक अनसुलझी कहानी: बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

पूर्व प्रेमी ने महिला को किया अगवा, दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

महिला पहुंची तो देखा कि एक ऑटो रिक्शा है। उसमें उसका पूर्व प्रेमी और उसके दोस्त बैठे हैं। उसके साथ उसका भाई भी है। आरोपियों ने महिला के भाई की पिटाई की और उसे जबरदस्ती ऑटो रिक्शा में बैठा लिया। उसे एक स्कूल के पीछे की झाड़ियों में ले गए। यहां चार लोगों ने महिला के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद वे महिला को तीसरे स्थान पर ले गए और एक पिकअप वैन में फिर से उसके साथ रेप किया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी 20 से 25 साल के हैं।

यह भी पढ़ें- 3 महीने की बच्ची को पिता ने जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला-जानें क्यों बना शैतान