
Nasik Car Accident : कुएं में गिरी परिवार की कार, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत!
नासिक के डिंडोरी में कार कुएं में गिरने से 6 बच्चों समेत 9 की मौत। मंत्री गिरीश महाजन ने इसे लापरवाही बताया, जांच के आदेश दिए और मुआवजे का ऐलान भी किया गया है।
महाराष्ट्र के नासिक जिले के डिंडोरी क्षेत्र के शिवाजी नगर में एक दर्दनाक हादसे में कार के कुएं में गिर जाने से 9 लोगों की मौत हो गई। राज्य के मंत्री गिरीश महाजन ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि बच्चे रात में स्कूल के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। कार में 6 बच्चे, 2 महिलाएं और एक चालक सवार थे। देर रात वाहन अचानक कुएं में गिर गया, जिससे कार पानी में डूब गई और सभी नौ लोगों की जान चली गई। उन्होंने सवाल उठाया कि बीच रास्ते में कुआं कैसे हो सकता है और इसे अधिकारियों की बड़ी लापरवाही बताया। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं, साथ ही मृतकों के परिजनों को प्रशासन की ओर से 5 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।