Ashok Kharat New Update: गुरुजी का कड़वा पानी पीकर बेहोश हो जाती थी महिलाएं और फिर...
पाखंडी गुरुजी अशोक खरात की काली करतूतें एक-एक कर सामने आ रही हैं। पूजा के नाम पर 100 से ज्यादा महिलाओं का शोषण करने वाला यह ढोंगी बाबा, रेप से पहले उन्हें नमक वाला पानी पिलाता था।
16

Image Credit : stockPhoto
नासिक का पाखंडी गुरुजी अशोक खरात, जो खुद को भगवान बताता था, अब पुलिस की गिरफ्त में है। जांच में पता चला है कि इसने 100 से ज्यादा महिलाओं का शोषण किया। यह सलाह लेने आई महिलाओं को एक खास तरह का पानी पिलाकर अपना शिकार बनाता था।
26
Image Credit : Social Media
पहले इस ढोंगी बाबा के वीडियो सामने आए थे, जिसमें वह महिलाओं को अपना यूरिन पिलाता था। अब जांच में पता चला है कि यह पीड़ितों को नमक और कड़वा पानी पिलाता था। इस पानी को पीते ही महिलाएं बेहोश हो जाती थीं, जिसके बाद वह उनका फायदा उठाता था।
36
Image Credit : X
सरकारी वकील के मुताबिक, इस पाखंडी गुरुजी खरात ने पीड़िता को पीने के लिए "नमक और कड़वा पानी" दिया था। यह पानी पीने के बाद पीड़िता को चक्कर आ गए, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अब SIT जांच कर रही है कि उस पानी में ऐसा क्या था और उसे कहां से लाया गया था।
46
Image Credit : social Media
सहायक सरकारी वकील शैलेंद्र बागड़े ने कोर्ट को बताया कि SIT कई अहम पहलुओं पर जांच कर रही है, लेकिन आरोपी अशोक खरात जांच में ठीक से सहयोग नहीं कर रहा है। उन्हें शक है कि खरात ने अपने खास कॉन्टैक्ट्स के नंबर दूसरे नाम या सरनेम से सेव किए होंगे।
56
Image Credit : X
जांच एजेंसियां खरात की चल और अचल संपत्तियों की भी जांच कर रही हैं। अधिकारियों को शक है कि उसने अपने नाम पर या दूसरों के नाम पर काफी बेनामी संपत्ति बना रखी है। साथ ही, यह भी पता चला है कि अशोक खरात ने महिलाओं का यौन शोषण करने के अलावा कई कारोबारियों को भी ठगा है।
66
Image Credit : Social Media/Facebook@RupaliChakankar
अशोक खरात का नाम 100 से ज्यादा बैंक खातों में नॉमिनी के तौर पर दर्ज है। इससे साफ है कि वह लोगों के वित्तीय मामलों में किस हद तक दखल देता था। इसी मामले में इस्तीफा देने वाली महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर की बहन के नाम पर भी खरात का एक बैंक खाता होने की जानकारी सामने आई है।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।
Latest Videos