cheating husband exposed video: मेरठ में एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखकर लोग हैरान। पत्नी ने रिश्तेदारों की मदद से रची थी प्लानिंग।
Indian wife catches husband cheating: शादी महज एक रस्म नहीं, बल्कि विश्वास और वफादारी की बुनियाद होती है। पर जब यही बुनियाद हिलती है, तो रिश्ते चकनाचूर हो जाते हैं। मेरठ से ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया और मौके पर जो हुआ, वह कैमरे में कैद हो गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पत्नी को हुआ शक, फिर रची पूरी प्लानिंग
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को लंबे समय से अपने पति के व्यवहार पर शक था। उसकी हरकतें और समय का हिसाब किताब कुछ गड़बड़ बताने लगा था। शक को यकीन में बदलने के लिए महिला ने अपने रिश्तेदारों की मदद ली और पति पर नजर रखना शुरू कर दिया। कुछ ही समय में उसे पता चल गया कि उसका पति एक फ्लैट में किसी और महिला के साथ रह रहा है।
यह भी पढ़ें: 4 मिनट 24 सेकंड का वो सीसीटीवी फुटेज, जिसने लखनऊ की दरिंदगी की रात से उठाया पर्दा, फिर हुआ एनकाउंटर
रंगे हाथ पकड़े जाने पर भिड़ीं दोनों महिलाएं
सच सामने आते ही पत्नी अपने परिवार के साथ सीधे उस फ्लैट पर जा पहुंची। वहां उसका पति अपनी प्रेमिका के साथ मौजूद था। जैसे ही महिला ने अपने पति को रंगे हाथों पकड़ा, तो आपा खो बैठी और प्रेमिका पर टूट पड़ी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पति की प्रेमिका सफेद कपड़ों में है और बार-बार पति के पीछे छिपने की कोशिश कर रही है। वहीं पत्नी उसे पकड़ने के लिए बार-बार आगे बढ़ रही है। आसपास खड़े लोग इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड करते नजर आए।
दो महीने से चल रहा था रिश्ता, पत्नी ने उठाया बड़ा कदम
बताया जा रहा है कि पति बीते दो महीने से इस फ्लैट में अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था। पत्नी को जब इसकी जानकारी मिली, तो उसने बिना वक्त गंवाए खुद सच्चाई जानने का निर्णय लिया और सीधे मौके पर पहुंचकर अपने पति की पोल खोल दी। इस घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी और अब यह मामला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
यह भी पढ़ें: न फेरे, न मंडप, न बारात, इटावा में हुई ऐसी शादी जो बन गई चर्चा का विषय