महाराष्ट्र में अश्लील वीडियो कांड ने सनसनी फैला दी है। अमरावती में 180 लड़कियों के 350 वीडियो वायरल होने के मामले में मुख्य आरोपी अयान अहमद गिरफ्तार है। उसके वायरल वीडियोज में लग्जरी लाइफस्टाइल दिखने के बाद आय के स्रोत पर सवाल उठ रहे हैं।
Amravati Video Scandal Ayan Ahmed Luxury Lifestyle: महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से यौन उत्पीड़न से जुड़े अश्लील वीडियो के मामले सुर्खियों में हैं। पहले नासिक के ढोंगी अंकशास्त्री अशोक खरात के वायरल क्लिप्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया और उसके बाद अमरावती जिले के परतवाड़ा से सामने आए बड़े वीडियो कांड ने पूरे देश को चौंका दिया। इस मामले में आरोपी अयान अहमद ने 180 लड़कियों के 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिए। बाद में TCS जैसी कंपनी में कॉर्पोरेट जिहाद का मामला सामने आया, जिसमें कंपनी ऊंचे पदों पर बैठे टीम लीडर्स ने हिंदू महिलाओं का यौन शोषण करने के साथ ही उनकी धार्मिक पहचान को लेकर प्रताड़ित किया। महाराष्ट्र के ये सभी मामले 19 मिनट 34 सेकंड वायरल वीडियो से भी ज्यादा खतरनाक हैं।
अमरावती वीडियो स्कैंडल: मुख्य आरोपी अयान अहमद की गिरफ्तारी
अमरावती मामले में मुख्य आरोपी अयान अहमद समेत कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह मामला और गंभीर होता जा रहा है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि इस अपराध में अयान अहमद के अलावा और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
वायरल वीडियो में दिखी लग्जरी लाइफस्टाइल
हाल ही में अयान अहमद के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें उसकी आलीशान जिंदगी की एक अलग ही झलक देखने को मिली। वायरल क्लिप्स में वह महंगी और लग्जरी गाड़ियों में घूमते हुए दिखता है। एक वीडियो में अयान हाथ में पिस्टल लहराते हुए थी नजर आता है। इसके अलावा उसके पास कई महंगे आईफोन और कैश भी देखा गया। इन वीडियोज में वह खुद को पावरफुल दिखाने की कोशिश करता दिख रहा है।
अयान की इनकम पर उठ रहे सवाल
अयान अहमद के वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और भी अलर्ट हो गई है। अब जांच का फोकस इस बात पर भी है कि अयान अहमद के पास आखिर इतना पैसा कहां से आया और इसका असली सोर्स क्या है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि क्या वह किसी बड़े गैंग या आपराधिक गिरोह से तो नहीं जुड़ा, जहां से उसकी फंडिंग हो रही हो।
180 लड़कियों के शोषण का मामला
अमरावती के परतवाड़ा क्षेत्र की लड़कियों के अश्लील वीडियो अचानक सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल होने लगे थे। धीरे-धीरे यह मामला बड़ा होता गया और सामने आया कि बड़ी संख्या में लड़कियों का शोषण किया गया। उनके वीडियो बनाकर उन्हें वायरल किया गया, जिससे पीड़िताओं की पहचान और सम्मान को भारी नुकसान पहुंचा।
पुलिस की कार्रवाई और पीड़िताओं के लिए विशेष व्यवस्था
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई शुरू की और आरोपियों की गिरफ्तारी की। साथ ही, पीड़िताओं को आगे आकर शिकायत दर्ज कराने के लिए एक विशेष ऑनलाइन लिंक भी जारी किया गया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस मामले से जुड़े किसी भी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर न करें, ताकि पीड़िताओं की गोपनीयता बनी रहे।
सोशल मीडिया पर बढ़ते फेक और आपत्तिजनक वीडियो
बीते कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर अश्लील और प्राइवेट वीडियोज की संख्या तेजी से बढ़ी है। सबसे पहले 19 मिनट 34 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसने लोगों को झकझोर दिया। इसके बाद कई और प्राइवेट क्लिप्स सामने आए। इतना ही नहीं, साइबर अपराधियों ने फर्जी वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल और ठगी का शिकार बनाना भी शुरू कर दिया है। ऐसे में इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस तरह के फर्जी लिंक्स पर क्लिक करने से बचें, वरना आप ठगी का शिकार भी हो सकते हैं।


