अकसर बीमारियां लोगों का हौसला तोड़ देती हैं। दूसरा, बीमारी से उबरने के बाद लोग उसके बारे में सोचना तक पसंद नहीं करते, लेकिन 12 वीं की यह छात्रा एक मिसाल बनकर सामने आई है। यह लड़की जिस बीमारी से पीड़ित थी, उससे लड़ाई जीतने के बाद लोगों को जागरूक कर रही है। यह लड़की गांव-गांव साइकिल पर घूमकर लोगों से लक्षण पूछती है। अगर किसी को बीमारी के लक्षण दिखते हैं, तो उनका इलाज कराती है। यह लड़की खुद 2 बार इस बीमारी से बचकर निकली है।