मध्य प्रदेश के दमोह में मामूली विवाद में पति-पत्नी और बेटे की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की वजह महिलाओं के बीच जरा सा विवाद और नोंक-झोंक बताई जा रही है।
मध्य प्रदेश के रतलाम में एक ऐसा मां लक्ष्मी का मंदिर है। जिसे दीपावली पर फूलों से नहीं, बल्कि करोड़ों रुपए के नोटों और गहनों से सजाया जाता है। वहीं भक्तों को प्रसाद के रूप में नोट और गहने मिलते हैं।
इंदौर शहर में दिवाली को अलग ही अंदाज में सेलिब्रेट किया गया। जहां लोगों ने 51,000 दीयों से भारत का नक्शा बनाया और नक्शे पर मध्य प्रदेश राज्य के स्थान पर देवी अहिल्या बाई की तस्वीर रंगोली से बनाई गई।
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय धनतेरस और दिवाली पर अपनी पैतृक इंदौर में किराने की दुकान पर ग्राहकों को सामान बेचते नजर आए। यहां वह बाकाएदा एक दुकानदार की तरह ग्राहकों से बात की।
दिवाली सेलिब्रेशन में मध्यप्रदेश के कई जिलों के अनाथ बच्चे शामिल हुए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खुद को अकेला मत समझना-तुम्हारा मामा सरकार और समाज तुम्हारे साथ है। मुख्यमंत्री शिवराज ने बच्चों के साथ दिवाली मनाई।
दीवाली के दो दिन पहले से बाजारों में रौनक लौट आई है। इस बीच शनिवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ दीवाली की खरीददारी करने के लिए बाजार में निकले।
मध्यप्रदेश के भोपाल जिले में धनतेरस के ठीक एक दिन पहले यानि शुक्रवार 21 अक्टूंबर की देर शाम हुए पेट्रोल पंप ब्लास्ट मामले में शनिवार के दिन पेट्रोलियम एंड एक्सोप्लोसिव सेफ्टी संस्था की अनुभवों की टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के सतना में 4.51 लाख परिवारों का गृह प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना देश में सामाजिक-आर्थिक बदलाव लाने का प्रमुख माध्यम बन गई है।
गुरुवार के दिन मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में हुए अवैध पटाखे ब्लास्ट में शनिवार के दिन एक इलाजरत घायल की जान जाने की जानकारी सामने आई है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने यह सूचना दी। वहीं घटना में शामिल आरोपी किरायेदार को अरेस्ट कर लिया गया।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में आवारा कुत्ते ने एक पांच साल की बच्ची पर हमला बोल दिया। मासूम की गर्दन दबोचकर उसे जिंदा खा गया। जिसने भी यह भयानक मंजर देखा उसका दिल दहल गया। इस घटना के चलते बच्चों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है।