नामीबिया से लाए गए दो चीतों ने कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में छोड़े जाने के 24 घंटे के भीतर ही पहला शिकार किया है। इन चीतों ने सोमवार तड़के अपने भोजन के लिए एक चीतल (हिरण) को अपनी शिकार बनाया।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंडला में 329 किमी की सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस परियोजना पर 1261 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ विशेष समुदाय के लोग मनचाहा प्यार और वशीकरण को दिलाने के लिए गारंटी वाले पर्चे बांट रहे थे। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। पूरी गैंग एक प्लान के मुताबिक अवैध काम करने वाले थे।
मध्य प्रदेश में तेज रफ़्तार ने एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदगियां निगल ली हैं। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। हादसा एक बाइक के बस की चपेट में आने से हुआ।
मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से दो को अनिवार्य क्वारंटाइन के बाद बड़े बाड़े में छोड़ा गया है। बाकी चीतों को भी जल्द बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीतों को छोड़े जाने का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में एक महिला ने पति के बारे में चौंकने वाले खुलासे करते हुए उसके खिलाफ थान में केस दर्ज कराया है। वो इंसान नहीं जानवर है, शादी के दो साल हो गए लेकिन उसने एक बार भी मेरे साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक अलग अंदाज देखने को मिला। जहां वह क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने क्रिकेटर की तरह दौड़ लगाकर बोलिंग करते हुए दिखाई दिए।
मध्य प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने गुरुवार को बड़ा बयान दिया है। बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने मांग की कि बलात्कारियों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए।
बैतूल जिले से बड़े सड़क हादसे की खबर आ रही है, बैतूल-अमरावती मार्ग पर हुए एक्सीडेंट में 11 लोगों की मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय की 10वीं की छात्रा ने हॉस्टल में जहर खाकर सुसाइड कर लिया। कुछ दिन पहले ही वो अपने परिवार के साथ दिवाली मनाकर घर से वापस लौटी थी। अभी तक बच्ची के सुसाइड करने की वजह का पता नहीं लग सका है।