CM मोहन यादव ने लोकमाता अहिल्या देवी के 300वें जन्मोत्सव पर उनके जन-कल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की घोषणा की है। प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में एक वृंदावन गांव विकसित किया जाएगा और नगरीय क्षेत्रों में गीता भवन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पिता के निधन की खबर सुनते ही सीएम भोपाल से उज्जैन पहुंचे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेता पहुंचे हैं।
एमपी के इंदौर में किराए का मकान तलाश रही एक महिला के साथ 5 लोंगों ने मिलकर गैंगरेप किया, पीड़िता ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मध्य प्रदेश के नीमच में एक बुजुर्ग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। शिकायतकर्ता दस्तावेजों को गले में माला की तरह लटकाकर सड़क पर रेंगते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा।
एमपी के नर्मदापुरम शहर के एक नामी स्कूल के 5 बच्चों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने एक नाबालिग के साथ 2 साल तक अननेचुरल सेक्स किया है।