Mon, 07 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Madhya Pradesh
  • भीषण सड़क दुर्घटना ने मचाई हड़कंप! 8 की मौत, 6 की हालत गंभीर – जानिए दमोह में क्या हुआ?

भीषण सड़क दुर्घटना ने मचाई हड़कंप! 8 की मौत, 6 की हालत गंभीर – जानिए दमोह में क्या हुआ?

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो गाड़ी पुल से गिरने से 8 लोगों की मौत, 6 गंभीर घायल। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। जानें इस दर्दनाक हादसे के बारे में।

3 Min read
Surya Prakash Tripathi
Published : Apr 22 2025, 03:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, पुल से गिरा बोलेरो
Image Credit : Social Media

मध्य प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसा, पुल से गिरा बोलेरो

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सिमरी गांव के समीप महादेव घाट पुल पर एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे नदी में गिर गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

27
कौन थे हादसे के शिकार?
Image Credit : Social Media

कौन थे हादसे के शिकार?

हादसे में मृतकों में 5 महिलाएं और एक नाबालिग बच्ची शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। वे धार्मिक यात्रा के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह भयानक दुर्घटना हुई। घटना के समय गाड़ी में 13 लोग सवार थे।

Related Articles

COVID ALERT: MP के इस शहर में कोरोना की वापसी- महिला की मौत, युवक अस्पताल में
COVID ALERT: MP के इस शहर में कोरोना की वापसी- महिला की मौत, युवक अस्पताल में
सुहागरात से पहले अंतिम संस्कार: पत्नी के तोहफे की कीमत जान से चुकाई, नई नवेली दुल्हन की चीखों से गूंजा घर
सुहागरात से पहले अंतिम संस्कार: पत्नी के तोहफे की कीमत जान से चुकाई, नई नवेली दुल्हन की चीखों से गूंजा घर
37
 हादसे का कारण: तेज रफ्तार और असावधानी
Image Credit : Social Media

हादसे का कारण: तेज रफ्तार और असावधानी

ग्रामीणों के अनुसार, बोलेरो गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुल के मोड़ पर गाड़ी गिर गई, जिससे 8 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उनकी जल्दी से इलाज के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। सभी का इलाज जारी है।

47
कलेक्टर और एसपी ने राहत कार्य शुरू किया
Image Credit : Social Media

कलेक्टर और एसपी ने राहत कार्य शुरू किया

घटना की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर सुधीर कोचर और एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्यों की निगरानी की और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया।

57
मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलेगा
Image Credit : Social Media

मृतकों के परिजनों को मुआवजा मिलेगा

कलेक्टर ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को सरकार की तरफ से मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। प्रशासन हादसे की जिम्मेदारी और पुल पर सुरक्षा उपायों को लेकर कार्यवाही करेगा। घायलों में रज्जो सिंह  (55) निवासी पौड़ी, वैभव सिंह पिता देवेंद्र  (12) वर्ष, आयुष बहरोघाट जबलपुर, अंकित पिता रज्जो सिंह, रविंद्र पिता डोमन (22)निवासी बिजोरी घायल हैं। जिन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।

67
हादसे में किस-किस की हुई मौत?
Image Credit : Social Media

हादसे में किस-किस की हुई मौत?

  1.  वैजयंती पति वीरन उम्र 65 वर्ष निवासी भीटा थाना शहपुरा, जबलपुर।
  2.  लोग बाई पति हल्के सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी भीटा थाना शहपुरा, जबलपुर।
  3.  हल्की बाई पति बलवान सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी भीटा थाना शहपुरा, जबलपुर।
  4.  संपत बाई पति मुन्ना सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी भैरव घाट पिपरिया।
  5.  गुड्डी बाई पति रज्जु सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी सुंदरा देही।
  6.  रचना पिता कल्याण सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी पोंडी कटंगी।
  7.  तम्मना पिता देवेंद्र सिंह उम्र 10 वर्ष निवासी भीटा थाना शहपुरा, जबलपुर।
  8.  शिब्बू पिता हरी सिंह उम्र 8 वर्ष निवासी डुगरिया, जबलपुर।
77
कैंसर की दवा लेकर लौट रहे थे यात्री
Image Credit : Social Media

कैंसर की दवा लेकर लौट रहे थे यात्री

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग बोलेरो वाहन से घाट पिपरिया में किसी पंडा के यहां से कैंसर की दवा लेकर वापिस लौट रहे थे, तभी महादेव घाट सेतु पर हादसे का शिकार हो गए।कलेक्टर और एसपी ने कहा कि महादेव घाट पुल पर सुरक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।

Surya Prakash Tripathi
About the Author
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved