मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और इनर लाइन परमिट (आईएलपी) पर एक बैठक के दौरान केएसयू सदस्यों और गैर आदिवासियिों के बीच झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिसके बाद छह जिलों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई थी
महाराष्ट्र. एक लड़की ने बचपन में अपने किसान पिता को बेबस और लाचार देखा। सरकार ने किसानों के एक योजना के तहत कुछ लाभ घोषित किए लेकिन अनपढ़ किसान को नहीं मालूम था कि वो उसे कैसे मिलेंगे? 9 साल की उनकी बेटी ये अपने पिता को मजबूर देखकर परेशान हो गई। और उसी वक्त ठान लिया कि वो बड़ी होकर अफसर बनेगी। मजबूत इरादों वाली इस बच्ची का नाम है रोहिणी भाजीभाकरे। रोहिणी आज एक आईएएस अफसर हैं। IAS-IPS सक्सेज स्टोरी में आइए जानते हैं पिछड़े इलाके से सरकारी स्कूल में पढ़ बिना कोचिंग अफसर बनने वाली किसान की बेटी के संघर्ष की कहानी....
कर्नाटक में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जो किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जिसको जानकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
मरने से पहले उसने घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। धीरज नाम के इस शख्स ने दीवार पर लिखा है कि उसकी पत्नी काजल शराब पीती थी और लड़कों से फोन पर बात करती थी।
नई दिल्ली. बॉलीवुड के लेखक और शायर जावेद अख्तर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। फिल्म और लिरिक्स राइटर अख्तर ने हाल में हुए दिल्ली दंगे पर शोक जताते हुए कई ट्वीट किए। अब उन्हें दिल्ली दंगे के कथित आरोपी ताहिर को लेकर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर उनकी बेटी के दावे के साथ एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा था की बिकनी में दिख रहीं यह लड़कियां जावेद अख़्तर की बेटियां हैं। लोग इस तस्वीर पर अख्तर को घेरते नजर आ रहे हैं। फैक्ट चेक में आइए जानते हैं वायरल हो रही इस खबर की पूरी सच्चाई आखिर क्या है...
नई दिल्ली. देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर अब्दुल कलाम आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनके संघर्ष की कहानी सदियों तक देश की पीढ़ी के लिए प्रेरणा रहेगी। उनके प्रेरणात्मक संदेश दिल में कुछ करने का जुनून भर देते हैं। कलाम देश के हर बच्चे के आदर्श हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके संघर्ष से जुड़ी कई तरह की कहानियां वायरल होती रहती हैं। बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले कलाम देश के एक काबिल वैज्ञानिक और राष्ट्रपति बने थे। उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर आज भी वायरल होती है। एक तस्वीर के साथ दावा किया जाता है कि, आज भी कलाम के भाई छातों की मरम्मत की छोटी सी दुकान चलाकर गुजारा कर रहे हैं। फैक्ट चेक में आइए जानते हैं वायरल हो रही इस खबर की पूरी सच्चाई आखिर क्या है...
हैदराबाद. सिविल सेवा परीक्षा में पुरुषों की तरह महिलाएं भी पीछे नहीं है। बहुत बार तो महिला अधिकारी अपने दबंग अंदाज और हटकर काम करने के अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे ही बहुत सी महिला सिविल सेवक हैं जिन पर हर देशवासी को गर्व है। ये वंडर वुमेन न सिर्फ अपने काम को लेकर बल्कि अफसर बनने के अपने संघर्ष को लेकर भी लोगों का सम्मान पाती हैं। तेलांगना की एक महिला अफसर हैं जो 'जनता की अधिकारी' कही जाती हैं। उनके काम करने का अंदाज थोड़ा हटके है। देश की सबसे युवा आईएएस अधिकारी का खिताब भी उनको हासिल है। IAS-IPS सक्सेज स्टोरी में आज हम आपको महज 22 साल की उम्र में अफसर बनीं स्मिता सभरवाल के संघर्ष और चुनौतियों के बारे में बताएंगे।
पुलिस ने कहा कि हरधन स्थानीय बाजार में मछली बेचता था और संदेह है कि भारी कर्जे में होने के कारण दंपति ने आत्महत्या की।
राज्य के उप-मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री नितिन पटेल ने कांग्रेस के विधायक शैलेष परमार के प्रशन का लिखित उत्तर देते हुए कहा कि 31 दिसंबर 2019 तक राज्य के ऊपर 2,40,652 करोड़ रुपये का कर्ज था। यह साल भर पहले की तुलना में 28,061 करोड़ रुपये अधिक है।
देश की राजधानी दिल्ली से जहां दिल दहला देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। वहीं इन सब के बीच तेलंगाना से एक अनोखी और इमोशनल फोटो देखने को मिली। जहां एक महिला जिला कलेक्ट्रेट में अपनी समस्या अधिकारियों के पास पहंची थी।