छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ जवानों नें इंसानियत की मिसाल पेश की है। जवानो ने जंगल में 6 किलोमीटर का रास्ता तय करके अपने कंधे पर चारपाई के सहारे एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया। इस बहादुरी की वजह से लोग उनकी तारीफ और सलाम कर रहे हैं। दरअसल जवानों की एक टुकड़ी बीजापुर के जंगलों में पेट्रोलिंग कर रही थी।