Loading video player...
पवन सिंह के ऐलान ने बढ़ा दी उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें, काराकाट सीट पर त्रिकोणीय हो रहा मुकाबला - Watch Video
पवन सिंह के काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद गठबंधन प्रत्याशी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह के ऐलान के बाद बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है। पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया कि वह काराकाट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस ऐलान के बाद एनडीए के काराकाट लोकसभा से प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें बढ़ रही हैं। पहले उपेंद्र कुशवाहा की सीधी टक्कर गठबंधन के प्रत्याशी राजाराज सिंह से थी। हालांकि अब यहां मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है। वहीं जब उपेंद्र कुशवाहा से पवन सिंह को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि साइंस के स्टूडेंट से आप कॉमर्स का सवाल पूछ रहे हैं। वह यह गोल मोल जवाब देकर बचते हुए नजर आए। हालांकि अगर पवन सिंह इस सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो उपेंद्र कुशवाहा को नुकसान होगा।