22 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे राज्य में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया था। लॉकडाउन के पहले दिन प्रायः सभी जिलों में लॉकडाउन की स्थिति खराब रही। कई जगह बस, ऑटो व अन्य यात्री वाहन चलते रहे। लेकिन दूसरे दिन लॉकडाउन का असर बिहार के सभी जिलों में दिखा।