कोरोना संकट के बीच बिहार का सियासी पारा पूरे उफान पर है। जब से बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली से लौटे हैं, राजद और जदयू में सियासी संग्राम छिड़ चुका है। राज्य में विधानसभा चुनाव भी इसी वर्ष होना है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार भले ही राज्य में लॉ एंड ऑर्डर की बात करते हों, लेकिन अपराध की घटनाएं उनके दावों को खोखला साबित करती रही है। उन्हीं की पार्टी का एक नेता अपने दो अन्य साथियों के साथ हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार हुआ है।
कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच बिहार के पूर्णिया से क्वारेंटाइन सेंटर का ताला तोड़कर भगा देने का मामला सामने आया है। क्वारेंटाइन सेंटर रिहायशी इलाके में था। स्थानीय लोग विरोध कर रहे थे।
इस समय पूरी दुनिया कोरोना के खौफ में जी रही हैं। कोरोना से बचाव के लिए भारत में दुनिया की सबसे बड़ी बंदी का ऐलान कर गया है। लेकिन बीमारी और बंदिशों के बीच भी गैरकानूनी धंधे बड़े आराम से चल रहे हैं।
बेटियों को बोझ समझने वाले लोगों के लिए यह कहानी मिसाल है। लॉकडाउन के कारण हरियाणा में फंसे बीमार पिता को जब घर तक लाने का कोई जुगाड़ नहीं हुआ तो 15 साल की ज्योति पिता को साइकिल से गुड़गांव से दरभंगा ले आई।
बिहार में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज दिन भर में राज्य में कोरोना के कुल 73 नए मरीज मिले। इन 73 नए मरीजों में से 57 मरीज राजधानी पटना से है। पटना अब बिहार में कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन चुका है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1251 हो चुकी है।
शादी से पहले किसी के साथ अफेयर में होना सामान्य बात है। लेकिन शादी के बाद भी अगर यह रिश्ता जारी रहता है तो कई बार जानलेवा बन जाता है। बिहार के मुंगेर में यही सब देखने को मिला।
ऊपर जो तस्वीर देख रहे हैं वो एक प्रवासी मजदूर की है। बहुत से लोगों को इस तस्वीर के पीछे की पूरी कहानी की जानकारी नहीं हीगी। यहां जानिए तस्वीर के पीछे और आगे की कहानी।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद अजय निषाद ने एक फिर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ विवादित बयान दिया है। तब्लीगी जमाती को आंतकी बता चुके निषाद ने इस बार कहा कि मदरसों में कट्टरपंथी तैयार किए जाते हैं, नफरत का पाठ पढ़ाया जाता है।
बिहार के मुंगेर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पारिवारिक विवाद में पुलिस पर घर में घुससकर महिलाओं की पिटाई का आरोप लगा है।