बिहार के मुजफ्फरपुर के सरैया थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। बदमाशों ने जिले के सरैया इलाके में गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी पर शनिवार देर रात कंटेनर चढ़ा दी। कंटेनर को रोकने पर बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर इलाके में शनिवार को हंगामा मच गया। पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई, जो जहां था, वहीं दुबक गया। एक सनकी युवक इसकी वजह बना। सड़क पर उसे जो भी दिखाई दिया। उसने उसी पर दबिया से प्राणघातक हमला कर दिया।
परिवार घर में ही मौजूद था। उसी वक्त मॉं के नम्बर पर एक कॉल आई। परिवार के सब लोग एक कमरे की तरफ दौड़े। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसे तोड़ कर कमरे में दाखिल हुएं। कमरे के अंदर का दृश्य देखकर मॉं का दिल दहल गया।
प्रेमिका धनबाद स्थित अपने घर से 250 किमी चलकर प्रेमी के गांव पहुंची और अपने बचपन के प्यार संग शादी रचाई, हालांकि परिजन इस शादी का विरोध कर रहे थे। पर उनका विरोध काम नहीं आया। पुलिस की मौजूदगी में शादी हुई।
बिहार के दरभंगा में मौलागंज स्थित सड़क पर 'हिंदू राष्ट्र' लिखा बैनर लगाने पर विवाद खड़ा हो गया है। दूसरे धार्मिक संगठनों के लोगों ने इसका विरोध जताया। पुलिस भी एक्शन में आई और 100 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।
बिहार के रोहतास जिले से एक दारोगा और सिपाही की अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। दारोगा जी की अपने थाने की ही एक महिला सिपाही से आंखे चार हो गईं। उन्होंने महिला सिपाही से बाकायदा मंदिर में शादी की और पत्नी का दर्जा दिया।
जमीन के बदले नौकरी घोटाला (land-for-jobs scam) मामले में सीबीआई ने तेजस्वी यादव और ईडी ने मीसा भारती से पूछताछ की। इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा कि वह झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने लड़ने का फैसला किया है।
बिहार के आरा से एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। एक 8 वर्षीय मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हैरानी की बात यह है कि पुलिस को जांच के दौरान घर से कोई खून के निशान नहीं मिले हैं और न ही सीसीटीवी फुटेज। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए।
'जवानी में खता, बुढ़ापे में सजा' का ताजा उदाहरण छपरा का यह कांड है। पुलिस को रेलवे विभाग के लोहे की चोरी के दो आरोपियों तक पहुंचने में 49 साल लग गए। जब यह कांड हुआ था। उस समय एक आरोपी की उम्र 19 साल थी, जबकि दूसरे की 20-21 साल।
बिहार के सुपौल में शुक्रवार को हुए खूनी खेल में एक 11 साल के बच्चे की जान चली गई। हैवानों को मासूम बच्चे पर भी तरस नहीं आई। उसे लाठी डंडों से पीट पीटकर मार डाला। घटना किशुनगंज इलाके के सुखासन पंचायत के वार्ड 11 की है।