ये हैं बिहार के छपरा की मेयर राखी गुप्ता, जिन्हें तीन बच्चों के चक्कर में कुर्सी गंवानी पड़ी है। 27 जुलाई को तीन बच्चे वाले मामले में आयोग ने यह फैसला सुनाया। दिसंबर 2022 में राखी ने छपरा नगर निगम से मेयर का चुनाव जीता था।
बिहार के भागलपुर में 'पति-पत्नी और वो' का विचित्र मामला सामने आया है। यहां एक पति ने शादी के महज 15 दिन बाद ही दुल्हन को घर से निकाल दिया। नवविवाहिता का आरोप है कि उसके पति का एक शादीशुदा महिला से पिछले 8 साल से अवैध रिश्ता है।
बिहार के सुपौल में एक स्कूल में क्लास में सो रही टीचर को हेडमास्टर ने पकड़ लिया। लेकिन यह लेडी टीचर को नागवार गुजर। वो हेडमास्टर से भिड़ गई। बाद में अपने भाई को बुलावाकर हेडमास्टर की पिटाई करवा दी।
ये हैं बिहार के करोड़पति इंजीनियर! पटना की विजिलेंस ब्यूरो ने 26 जुलाई को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के भागलपुर वर्क डिवीजन के सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर श्रीकांत शर्मा के ठिकानों पर छापा मारा था। इनके पास करोड़ की प्रॉपर्टी मिली है।
राम विलास पासवान के भाई पशुपति पारस, बीते दिनों पार्टी के छह सांसदों में पांच के साथ चिराग से अलग होकर एनडीए में शामिल हो गए थे। अब जब दोनों धड़े एनडीए में हैं तो दोनों के गुटों के एक होने पर भी चर्चा हो रही है।
बिहार के छपरा जिले में भीषण एक्सीडेंट हो गया, जहां दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त भिंड़त हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि एक कार टकराने के तुरंत बाद हवा में उछलते हुए सड़क से 15 फीट नीचे नहर में गिर गई। इस गाड़ी में 4 लोग सवार थे।
बिहार के बेतिया से प्यार का अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमिका रात के अंधेरे में अपने प्रेमी से मिलने के लिए पूरे गांव की बिजली कट कर देती थी। ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
मणिपुर की शर्मनाक घटना के अब बिहार के बेगूसराय जिले से सामने आई है। यहां दलित नाबालिग लड़की को बंद कमरे में निर्वस्त्र कर उसके साथ पिटाई की गई। लड़की चीखती रही और गुहार लगाती रही, लेकिन दरिंदें नहीं माने।
बिहार में एक 'अजब प्रेम की गजब कहानी' का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पंजाब की रहने वाली एक 17 साल की लड़की को इंस्टाग्राम के जरिये बिहार के लड़के से प्यार हो गया। वो उसके साथ भागकर बिहार आ गई।
बिहार की भोजपुर पुलिस ने गया से एक ऐसे बांग्लादेशी युवक को पकड़ा है, जो सोशल मीडिया पर लड़कियों को फांसकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। आरोपी लड़कियों के स्टेटस, धर्म-समाज देखकर खुद को भी वैसा ही प्रेजेंट करता था।