बिहार के अररिया जिले में पत्रकार हत्याकांड के मामले में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त किया है। यह भी कहा है कि मामले में अधिकारियों को जांच करने के लिए कहा गया है।
अररिया में एक पत्रकार विमल कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने घर में घुसकर पत्रकार को गोली मारीं। मामला पत्रकार के भाई की हत्या की गवाही से जुड़ा है।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक शख्स अचानक से नारेबाजी करते हुए पास पहुंच गया। बता दें कि पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तिरंगा फहराने पहुंचे थे।
बिहार में एक नर्स से निजी नर्सिंग होम के डॉक्टर और कंपाउंडर ने मिलकर पहले उसका बारी-बारी गैंगरेप किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी। परिजनों को मृतका की लाश अस्पताल के सामने खड़ी एंबुलेंस में मिली है। आरोपी डॉक्टर अभी फरार है।
बिहार के 5 मनरेगा मजदूर इस बार के स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले के मेहमान होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दिल्ली के लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस की 76वें सालगिरह पर तिरंगा फहराएंगे।
बिहार के भागलपुर में 2017 में हुए बहुचर्चित 'सृजन NGO घोटाले' की मास्टरमाइंड मनोरमा देवी की बहू रजनी प्रिया की गिरफ्तारी से यह मामला सुर्खियों में है। 10 अगस्त को CBI ने उसे अरेस्ट किया है।
करीब 1900 करोड़ रुपए का सृजन घोटाला बिहार का सबसे बड़ा घोटाला माना जाता रहा है। मनोरमा देवी के पास सेलिब्रिटीज का आना-जाना लगा रहता था। गिरफ्तार रजनी प्रिया कांग्रेस नेता की बेटी हैं।
आजकल में बिहार के अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।
मीडिया और सोशल मीडिया पर वायरल चौंकाने वाली यह तस्वीर बिहार में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को हकीकत दिखाती है! मामला जमुई जिले के सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से जुड़ा है। ये तस्वीर अस्पताल प्रबंधन की घोर लापरवाही का उदाहरण हैं।
बिहार के नालंदा में चोरी के आरोपी एक शख्स को छत पर लेटाकर 25 लोगों ने बेरहमी से डंडे बरसाए। मामला 24 जुलाई का है, लेकिन इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना तेलमर थाना इलाके के बनगछा गांव की है।